लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: दलित महिला द्वारा केवल पानी पीने पर खाली कराई गई पूरी टंकी-धोया गया नल, गौमूत्र से किया गया शुद्धीकरण

By आजाद खान | Updated: November 21, 2022 14:02 IST

मामले में तहसीलदार ने बताया कि दलित महिला की तलाशी हो रही है, ऐसे में अगर वह मिल जाती है और इसके खिलाफ शिकायत करती है तो मामले में कार्रवाई भी की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में एक दलित महिला के टंकी से पानी पीने पर विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना के बाद लोगों ने पूरी टंकी को खाली करवाई और उसे गौमूत्र से साफ भी किया है।बताया जा रहा है कि पानी के टंकी के पास लिखा था कि इस पानी को कोई भी पी सकता है।

बेंगलुरु:कर्नाटक के चामराजनगर जिले में एक दलित महिला द्वारा कथित तौर पर टंकी से पानी पीने के आरोप में पूरी टंकी को खाली कराकर उसे गौमूत्र से साफ कराया गया है। बताया जा रहा है कि लिंगायत स्ट्रीट के सामने लगी टंकी से महिला ने पानी पी थी जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ है। 

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही इसकी शिकायत तहसीलदार की गई थी। खबरें यह भी आ रही है कि घटना के बाद महिला की तलाशी भी की गई है ताकि अगर वह शिकायत करती है तो मामले में कार्रवाई की जाए। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना चामराजनगर जिले के हेग्गोटारा गांव का है जहां पर एक शादी में शामिल होने आई एक दलित महिला ने रास्ते में लगे पानी की टंकी से पानी पीया था। बताया जा रहा है कि दलित महिला को टंकी से पानी पीता देख वहां मौजूद लोगों ने उसे हटाया और फिर उस टंकी की सफाई की। 

दावा यह भी किया जा रहा है कि लोगों ने पूरी टंकी की सफाई करवाई और अंत में शुद्धीकरण के नाम पर उसे गौमूत्र से भी धोया गया है। आपको बता दें कि जहां यह टंकी लगी थी वहां पर यह लिखा हुआ था कि इस पानी को कोई भी पी सकता है। 

दलित महिला की हो रही है तलाशी

वही इसकी जानकारी मिलते ही चामराजनगर तहसीलदार बसवराजू ने और अधिकारियों और पुलिस के साथ घटनास्थल का दौरा किया और इसकी पूरी जानकारी ली। इस पर बोलते हुए तहसीलदार बसवराजू ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है कि दलित महिला के टंकी से पानी पीने के बाद पूरी टंकी की सफाई की गई है और गौमूत्र से भी धोया गया है। 

ऐसे में उन्होंने कहा है कि वे महिला की तलाशी कर रहे है और जैसे ही वह मिलती है और वह शिकायत करती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि दलितों द्वारा पानी पीने को लेकर यह एक पहला विवाद नहीं है। इससे पहले राजस्थान के जोधपुर में पानी भरने को लेकर तीन युवकों ने एक दलित पर सरिया से हमला बोल दिया था जिससे उसीक मौत हो गई थी।  

टॅग्स :कर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार