लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा पर जिसने-जिसने फैलाया फेक वीडियो व मैसेज, सब पर एक्शन लेने की तैयारी में पुलिस!

By भाषा | Updated: February 29, 2020 11:44 IST

दिल्ली (उत्तर-पूर्वी दिल्ली) में हुई हिंसा में अबतक 42 लोगों की मौत हो गई है। 148 प्राथमिकी दर्ज की गई और 630 लोगों को गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस कदम का मकसद सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर लगाम लगाना है। दिल्ली में हिंसा 23 फरवरी की शाम से भड़की है। 

उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मद्देनजर दिल्ली सरकार व्हाट्सऐप नंबर जारी करने पर विचार कर रही है जिसपर लोग इस ऐप के जरिए फैलाए जा रहे घृणा संदेशों की शिकायत कर पाएंगे। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सरकार लोगों से इस तरह के किसी भी संदेश को आगे नहीं भेजने की अपील करेगी क्योंकि ऐसी किसी भी सामग्री को फॉरवर्ड कर समुदायों के बीच में दुश्मनी पैदा करना एक अपराध है। इस कदम का मकसद सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर लगाम लगाना है।

एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, “अगर किसी को भी इस तरह की कोई सामग्री प्राप्त होती है, वह तुरंत इसकी शिकायत दिल्ली सरकार को कर सकता है और संदेश भेजने वाले व्यक्ति का नाम और नंबर बता सकता है।” सरकार इस संबंध में व्हाट्सऐप नंबर जारी करने पर विचार कर रही है जिसपर ये शिकायतें की जा सकें। सूत्रों ने बताया कि एक अधिकारी सभी शिकायतों को देखेगा और वाजिब शिकायतों को जरूरी कार्रवाई के लिए पुलिस को भेजेगा। 

दिल्ली (उत्तर-पूर्वी दिल्ली) में हुई हिंसा में अबतक 42 लोगों की मौत हो गई है। 148 प्राथमिकी दर्ज की गई और 630 लोगों को गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में लिया गया है। हिंसा प्रभावित इलाकों पर फारेंसिक टीम को भेजकर सबूत इक्टठा किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि पिछले तीन दिनों से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। हिंसा में  250 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनके कारण मुख्य रूप से जो क्षेत्र प्रभावित हुए हैं, उनमें जाफराबाद, मौजपुर, चांदबाग, खुरेजी खास और भजनपुरा शामिल हैं। 28 और 29 को सीबीआई बोर्ड की परीक्षाएं रद्द की गई है। दिल्ली में हिंसा 23 फरवरी की शाम से भड़की है। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसाशाहीन बाग़ प्रोटेस्टदिल्ली क्राइमसोशल मीडियाव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए