लाइव न्यूज़ :

Nirbhaya Case: निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने से पहले कल क्या होगा? एक-एक कर नहीं, एक साथ सूली पर लटकाए जाएंगे सभी दरिंदे?

By गुणातीत ओझा | Updated: March 19, 2020 10:40 IST

जेल अधिकारियों ने बताया कि पवन मंगलवार को मेरठ से राजधानी पहुंचे और उन्होंने रस्सी से पुतलों को फांसी देकर अभ्यास किया। इस रस्सी का इस्तेमाल दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाने के लिए होगा। तिहाड़ जेल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब एक ही अपराध के लिए एक ही समय पर चार दोषियों को फांसी दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्भया गैंगरेप और हत्या मामले के चारों दोषियों फांसी देने से पहले पवन जल्लाद ने तिहाड़ में मानव पुतलों को फंदे से लटकायातिहाड़ जेल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब एक ही अपराध के लिए एक ही समय पर चार दोषियों को फांसी दी जाएगी

नई दिल्लीः निर्भया गैंगरेप के सभी दोषियों की जीवनलीला कल यानि शुक्रवार को समाप्त हो जाएगी। सभी दोषियों को कल सुबह पांच बजे फांसी पर लटका दिया जाएगा। तिहाड़ जेल में चारों को फांसी देने की तैयारी पूरी हो चुकी है। दोषियों को उनके अंतिम समय में पहले नहलाया जाएगा। जेल अधिकारी, जेल स्टॉफ और एसडीएम समय से पहले ही तीन नंबर जेल पहुंचेंगे। एसडीएम का इशारा करते ही जल्लाद चारों को फांसी दे देगा। फांसी के बाद दूसरे कैदियों को उनकी बैरक से रोज के समय से थोड़ी देरी के बाद निकाला जाएगा। सूत्रों ने बताया कि फांसी कोठी के पास बनी अन्य बैरक के कैदियों को दूसरी बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। 

उधर दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक दोषी की एक और याचिका को खारिज कर दिया है। जेल अधिकारियों ने बताया कि पवन मंगलवार को मेरठ से राजधानी पहुंचे और उन्होंने रस्सी से पुतलों को फांसी देकर अभ्यास किया। इस रस्सी का इस्तेमाल दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाने के लिए होगा। तिहाड़ जेल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब एक ही अपराध के लिए एक ही समय पर चार दोषियों को फांसी दी जाएगी। पवन अपने परिवार में तीसरे पीढ़ी के जल्लाद हैं। उन्होंने पहले कहा था कि उनके दादा ने सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी पर लटकाया था। इन दोनों को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के संबंध में फांसी दी गई थी। इसके अलावा उनके दादा ने कुख्यात अपराधी रंगा और बिल्ला को भी फांसी दी थी। पांच मार्च को एक निचली अदालत ने मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को फांसी देने के लिए नया मृत्यु वारंट जारी किया था।

पवन जल्लाद ने पुतलों को दी फांसी

दोषियों को फांसी देने से पहले हर जेल में पुतलों को फांसी पर लटकाकर ट्रायल किया जाता है। इसी क्रम में कल बुधवार को पवन जल्लाद ने तिहाड़ में चार पुतलों को सूली पर लटकाया। जेल के डीजी सहित अन्य अधिकारी और डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में जल्लाद एक-एक कर चारों दोषियों के मानव पुतलों को उनकी बैरक के पास से फांसी देने वाली जगह तक लेकर आया। फांसी के तख्ते पर लाने के बाद जल्लाद ने मानव पुतलों की गर्दन में फांसी का फंदा डाला और उनके चेहरे पर काला कपड़ा पहनाया। चारों मानव पुतलों के पैरो के नीचे रेत की बोरी बांधी गई थी जो फांसी के तख्ते के नीचे बने तहखाने तक जानी थी।

एक साथ फांसी पर लटकाए जाएंगे सभी दरिंदे

फांसी के ट्रायल में एक नई चीज देखने को मिली। पहले की व्यवस्था में अगर दोषी एक की संख्या से ज्यादा होते थे, तो उन्हें एक-एक कर फांसी पर लटकाया जाता था। लेकिन निर्भया के सभी दोषियों को एक साथ फांसी दी जाएगी। कल के ट्रायल में पवन जल्लाद ने सफेद रूमाल का इशारा मिलते ही लीवर खींच दिया। चारों मानव पुतले एक साथ फंदे से लटक गए। दोषियों को आधे घंटे तक फंदे से लटके रहने दिया गया। सूत्रों के अनुसार फांसी देने के ट्रायल को लेकर उसका एक-एक मिनट का समय नोट किया गया।

टॅग्स :निर्भया केसनिर्भया गैंगरेपदिल्ली क्राइमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"