लाइव न्यूज़ :

क्या है ‘सुरक्षा मित्रम’?, केरल स्कूल में शुरुआत, जानें कैसे करेगा काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2025 21:14 IST

सरकार इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से ले रही है और बच्चे के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित बच्चों की पहचान करने और उचित सुरक्षा प्रदान करने पर है। पेटी की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक या प्रधानाध्यापिका की होगी।कम से कम एक बार खोलकर उसकी रिपोर्ट की समीक्षा करनी होगी।

अलप्पुझाः केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने तटीय जिले में चौथी कक्षा की एक लड़की के साथ उसके पिता और सौतेली मां द्वारा कथित दुर्व्यवहार की घटना के बाद राज्य में भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए शनिवार को एक व्यापक कार्य योजना, 'सुरक्षा मित्रम' की घोषणा की। लड़की से मिलने और उससे बातचीत करने के बाद, शिवनकुट्टी ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात पर जोर दिया कि बच्चों के खिलाफ हिंसा किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से ले रही है और बच्चे के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करेगी।’’

सामान्य शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई विशेष कार्य योजना का जोर दुर्व्यवहार से पीड़ित बच्चों की पहचान करने और उन्हें उचित सुरक्षा प्रदान करने पर है। इस पहल के तहत, केरल के सभी विद्यालयों में एक 'सहायता पेटी' लगायी जाएगी जहां छात्र अपनी समस्याएं बता सकेंगे। इस पेटी की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक या प्रधानाध्यापिका की होगी।

जिन्हें इसे सप्ताह में कम से कम एक बार खोलकर उसकी रिपोर्ट की समीक्षा करनी होगी और संबंधित जानकारी सामान्य शिक्षा विभाग को भेजनी होगी। शिक्षकों को बच्चों के व्यवहार में बदलावों को देखने और किसी भी समस्या की पहचान करने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। एक सहयोगी वातावरण बनाने के लिए मैत्रीपूर्ण संवाद और सावधानीपूर्वक अवलोकन पर जोर दिया जाएगा। 

टॅग्स :केरलSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया