लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक ने BJP पर बोला करारा हमला, कहा- गोवा में जो हुआ वह ‘राजनीतिक वेश्यावृत्ति’ है

By भाषा | Updated: July 12, 2019 20:30 IST

सूत्रों ने बताया कि भाजपा में शामिल हुए बागी कांग्रेस विधायकों को समायोजित करने के लिए सरदेसाई और उनकी पार्टी के दो अन्य मंत्रियों को राज्य कैबिनेट से हटाया जा सकता है।’’

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक ए रेजिनाल्डो लोरेंको ने अपनी पार्टी के विधायकों के सत्ताधारी भाजपा में दलबदल को शुक्रवार को ‘‘राजनीतिक वेश्यावृत्ति’’ करार दिया। विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में गोवा में कांग्रेस के 15 में से 10 विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। लोरेंको उन पांच विधायकों में से एक हैं जो कांग्रेस में बने हुए हैं।

कांग्रेस 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव के बाद अकेली सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी। लोरेंको ने मडगांव में गोवा फारवर्ड पार्टी (जीएफपी) के अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘जो इस बार हुआ है वह राजनीतिक वेश्यावृत्ति है। हम उसके बारे में बात नहीं कर सकते।’’ उन्होंने कहा कि सरदेसाई के साथ उनकी मुलाकात ‘‘अनौपचारिक’’ थी।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा में शामिल हुए बागी कांग्रेस विधायकों को समायोजित करने के लिए सरदेसाई और उनकी पार्टी के दो अन्य मंत्रियों को राज्य कैबिनेट से हटाया जा सकता है।’’ लोरेंको ने वर्तमान में कैबिनेट के सदस्य सरदेसाई और जीएफपी के दो अन्य विधायकों के भविष्य को लेकर अटकलों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘कोई भी किसी से तब मिलता है, जब वह सत्ता में होता है। मैं उनसे तब मिल रहा हूं जब वह नहीं हैं।’’

कांग्रेस से टूटे विधायकों के भाजपा में विलय के बाद 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा का संख्याबल बढ़कर 27 हो गया है। सूत्रों ने कहा कि चार नये मंत्रियों को शनिवार को शपथ दिलायी जाएगी। 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गोवा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील