लाइव न्यूज़ :

'जैसा बांग्लादेश में हुआ, वैसे भारत में भी हो सकता', सलमान खुर्शीद के बयान पर BJP ने बोला हमला

By आकाश चौरसिया | Updated: August 7, 2024 12:31 IST

सलमान खुर्शीद ने बांग्लादेश पर उपजे माहौल के बीच उन्होंने कहा कि जो ढाका में हुआ, वो भारत में भी हो सकता है। इस बयान पर भाजपा ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्व विदेश मंत्री ने भड़काऊ भाषणा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खुर्शीद ने कहा, जो बांग्लादेश में हुआ वो भारत में भी हो सकताहालांकि, उनके बयान से खुद कांग्रेस ने किनारा कर लिया हैदूसरी तरफ कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा, इससे उनकी मानसिकता पता चलती है

नई दिल्ली: बांग्लादेश में मचे ऊहापोह के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने बड़ा बयान देते हुए कह दिया कि जो कुछ बांग्लादेश में हुआ, वैसा भारत में भी देखने को मिल सकता है। कांग्रेस नेता ने स्पष्ट रूप से कहा कि भले ही ऊपर से सबकुछ सामान्य दिख रहा हो। लेकिन उनके इस बयान से सत्तारूढ़ पार्टी का नाराज होना वाजिब था, तो ऐसे में उनकी ओर से कहा गया कि कांग्रेस नेता का यह बयान पूरी तरह से भड़काने वाला है।

खुर्शीद पूर्व केंद्रीय मंत्री मुजीबुर रहमान की किताब ‘शिकवा-ए-हिंद: द पॉलिटिकल फ्यूचर ऑफ इंडियन मुस्लिम’ के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। कांग्रेस नेता के इस बयान की निंदा करते हुए भाजपा ने पूछा कि बांग्लादेश जैसा आइडिया किसे दिया जा रहा है। कांग्रेस कहती कुछ है और करती कुछ और है।

हालांकि, सलमान खुर्शीद के बयान से खुद कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। आखिर में जब मीडिया ने उनसे इस बयान पर पूछा कि तो उन्होंने कहा कि जो भी बोला सार्वजनिक तौर पर बोला, मुझे बोलने का अधिकार है और इस पर उन्हें कोई नहीं रोक सकता है।

कांग्रेस नेता के बयान 'बांग्लादेश में जो हो रहा है वह यहां भी हो सकता है' पर कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी सांसद बसवराज बोम्मई ने कहा, "उनकी मानसिकता (सब कुछ) कहती है। ऐसी कोई स्थिति नहीं है, भारत में विविधता में एकता है।" 

टॅग्स :Salman Khurshidबांग्लादेशDhakaBangladesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?