लाइव न्यूज़ :

वीडियो: अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी के भाषण पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने क्या कहा, यहां देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 10, 2023 20:56 IST

विपक्ष की अनुपस्थिति में ये अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से अस्वीकृत हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में लगभग ढाई घंटे का जोरदार भाषण दिया और लगभग हर मुद्दे पर बोले। पीएम के भाषण पर पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने सदन से बाहर निकल कर प्रतिक्रिया भी दी।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी दलों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिर गयाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में लगभग ढाई घंटे का जोरदार भाषण दियापीएम के भाषण पर पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने सदन से बाहर निकल कर प्रतिक्रिया भी दी

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र में विपक्षी दलों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिर गया।  प्रस्ताव पर जब वोटिंग की बारी आई तो विपक्ष सदन में मौजूद ही नहीं था। पीएम मोदी के भाषण के बाद अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से अस्वीकार कर दिया गया। विपक्ष की अनुपस्थिति में ये प्रस्ताव ध्वनि मत से अस्वीकृत हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में लगभग ढाई घंटे का जोरदार भाषण दिया और लगभग हर मुद्दे पर बोले। पीएम के भाषण पर पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने सदन से बाहर निकल कर प्रतिक्रिया भी दी।

NCP नेता सुप्रिया सुले ने कहा, "हमें उम्मीद थी कि वह (पीएम मोदी) अर्थव्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, मणिपुर, मणिपुर की महिलाओं पर क्रूरता के मुद्दे पर बोलेंगे लेकिन डेढ़ घंटे में उनका 90% भाषण I.N.D.I.A पर था।"

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "यह अविश्वास प्रस्ताव I.N.D.I.A के सदस्य के रूप में मेरे द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किया गया था। गठबंधन...इतने दिनों की जद्दोजहद के बाद, इतनी मुश्किलों के बाद आखिरकार आज देश प्रधानमंत्री मोदी को संसद में बोलते हुए देख रहा है...प्रधानमंत्री मोदी अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं...पीएम मोदी मणिपुर का दौरा न करने पर इतने अड़े क्यों हैं?...मणिपुर के मुख्यमंत्री को क्यों नहीं निकाला गया?...इतने दिनों तक मणिपुर पर चुप्पी क्यों साधे रखी गई?...शांति की अपील क्यों नहीं की गई? पिछले 2 घंटे से चर्चा चल रही है लेकिन मणिपुर को न्याय मिलता नहीं दिख रहा है।"

 AIMIM सांसद असदुद्दीन औवेसी ने कहा, "BRS और हमारी पार्टी ने भी अविश्वास प्रस्ताव दिया था जिसे स्पीकर ने स्वीकार कर लिया। प्रधानमंत्री मोदी का आज का भाषण उनके पिछले 9 साल में दिए गए सभी भाषणों में से बोरिंग था। हमने सोचा था कि वह उन लोगों की निंदा करेंगे जो मणिपुर में हिंसा कर रहे हैं, हमने सोचा कि वह हरियाणा सरकार के विध्वंस अभियान की निंदा करेंगे... लेकिन वहां कुछ नहीं हो रहा है। वहां मुगल-ए-आजम चल रही है।"

समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा, "अविश्वास प्रस्ताव के पीछे का कारण मणिपुर था जहां कई महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ, बच्चों की हत्या हुई और कई अन्य घटनाएं हुईं लेकिन पीएम ने मणिपुर के बारे में कुछ नहीं कहा और मणिपुर के लोगों के साथ खड़े नहीं हुए और इसीलिए विपक्ष ने वाकआउट किया।"

जद सांसद मनोज झा ने कहा, "हमने सोचा था कि प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर पर बोलेंगे...लेकिन हमने क्या देखा? कमेंट, चुटकुले और वॉट्सऐप बातें...प्रधानमंत्री मोदी से ये उम्मीद नहीं थी।"

जदयू सांसद राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी बोल रहे थे वह उनकी हताशा और घबराहट का प्रतीक था। वह नये गठबंधन से अपनी घबराहट जाहिर कर रहे थे। उन्होंने भारत के उस प्रमुख मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं कहा जो मणिपुर 3 मई से जल रहा है। हम 1 घंटे 45 मिनट तक सुनते रहे लेकिन उन्होंने इस बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। वह नए गठबंधन के बारे में बात करते रहे।"

शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, "मुझे बाहर निकलना पड़ा। सबका साथ की बात करने का कोई मतलब नहीं है, ये बात सबको समझनी चाहिए... मणिपुर की महिलाओं को क्या संदेश दिया? अगर वे उनके साथ हैं तो उन्हें न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाये गये हैं?"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकारअविश्वास प्रस्तावसंसद मॉनसून सत्रकांग्रेससमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?