लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम सीट पर बड़ा फेरबदल, ममता बनर्जी ने पहली बार बनाई शुभेंदु अधिकारी पर बढ़त

By विनीत कुमार | Updated: May 2, 2021 14:21 IST

पश्चिम बंगाल चुनाव: टीएमसी एक बार फिर राज्य में सत्ता के करीब आती दिख रही है। वहीं नंदीग्राम से भी बीजेपी के लिए बुरी खबर है। ममत बनर्जी ने बढ़त बना ली है।

Open in App
ठळक मुद्देनंदीग्राम में पहली बार ममता बनर्जी ने बनाई शुभेंदु अधिकारी पर बढ़तताजा अपडेट के अनुसार ममता बनर्जी करीब 2700 वोटों से शुभेंदु से आगे हो गई हैंपश्चिम बंगाल में टीएमसी रुझानों में बहुमत के पार, 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त

पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने जहां रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है वहीं, नंदीग्राम से भी अच्छी खबर पार्टी के लिए आई है। नंदीग्राम सीट पर दरअसल बड़ा उलटफेर सामने आया है। 

ममता बनर्जी इस सीट पर शुभेंदु अधिकारी को पीछे छोड़ने में कामयाब हुई हैं। ममता इस सीट पर सुबह से लगातार पीछे चल रही थीं। हालांकि ताजा अपडेट के बाद वे करीब 2700 मतों से आगे चल रही हैं। इससे पहले एक समय ऐसा भी आया था जब ममता करीब 4000 वोटों से पीछे हो गई थीं।

ममता Vs शुभेंदु पर सभी की नजर

शुभेंदु दरअसल टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। उनके शामिल होने के बाद से ही कई टीएमसी के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगने लगी थी। इस बीच बीजेपी ने ममता को नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दे दी, जिसे ममता ने स्वीकर कर लिया था।

साल 2016 के चुनावों में शुभेंदु अधिकारी ने इस सीट पर टीएमसी के टिकट से लेफ्ट के उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया था। बहरहाल, दूसरी ओर चुनाव आयोग के अनुसार तृणमूल कांग्रेस 201 सीटों पर फिलहाल आगे चल रही है। आयोग के अनुसार उसके पास 284 सीटों के रुझान अब तक आए हैं। ये 2 बजे तक के आंकड़े हैं। बीजेपी इस समय तक 78 सीटों पर आगे है।

पश्चिम बंगाल में मत प्रतिशत की बात करें तो तृणमूल कांग्रेस 48.5 प्रतिशत वोट हासिल करती दिख रही है। भाजपा को 37.4 प्रतिशत वोट मिलता नजर आ रहा है। 

बंगाल में भाजपा के कुछ और स्टार चेहरे भी मुश्किल में

भाजपा के कुछ स्टार चेहरों में सांसद बबुल सुप्रियो पीछे चल रहे हैं। टॉलीगंज सीट से वे चुनावी मैदान में हैं। यहां से उनके प्रतिद्वंद्वी टीएमसी के अरूप विश्वास फिलहाल 14 हजार वोटों से आगे हैं। 

इसके अलावा लॉकेट चटर्जी चुचुरा सीट से पीछे चल रही हैं। सुप्रियो लोकसभा में आसनसोल और चटर्जी हुगली सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। कूचबिहार से भाजपा सांसद निशिथ प्रमाणिक दिनाहाटा में आगे चल रहे हैं। 

ऐसे ही ममता बनर्जी की भवानीपुर से टीएमसी प्रत्याशी सोहनदेब अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी रुद्रनील घोष से 3,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

टॅग्स :विधान सभा चुनाव 2021विधानसभा चुनावममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टीशुभेंदु अधिकारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी