लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: कूच बिहार में दो समूहों में हिंसक झड़प; 1 की मौत, 4 घायल

By अंजली चौहान | Updated: June 27, 2023 10:33 IST

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के गीतलदाहा में दो समूहों के बीच झड़प के बाद गोलियां चली जिसमें एक शख्स की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के कूच बिहार में मंगलवार को हिंसा हुई दो समूहों के बीच झड़प में एक शख्स की मौत घटना में चार लोग घायल

कूच बिहार:पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के गीतलदाहा में मंगलवार सुबह दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में गोली लगने के कारण एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, चार अन्य लोग घायल बताए जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मृतक का नाम बाबू हक है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंती और मामला शांत कराया। फिलहाल इलाके में पुलिस तैनात है जो किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। 

कूच बिहार के एसपी सुमित कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज सुबह कूच बिहार के गीतलदाहा में दो समूहों के बीच झड़प हुई। जानकारी के अनुसार, 5 लोगों को गोली लगी है, जिनमें से एक बाबू हक की मौत हो गई है। स्थिति यह है कि शांतिपूर्ण। पुलिस मौके पर मौजूद है।

गौरतलब है कि गीतालदाहा जरीधरला के पास है, जो कूचबिहार जिले के सबसे आंतरिक स्थानों में से एक है और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के बहुत करीब है। यहां पहुंचने का एकमात्र साधन नाव है।

पुलिस इलाके में किसी तरह पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार,  स्थानीय नेताओं द्वारा बांग्लादेश स्थित अपराधियों के इसमें इस्तेमाल किए जाने की अटकलें लगाई जा रही है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

फिलहाल घटनास्थल पर शांति बहाल हो गई है और घायल लोगों का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव जल्द होने वाला है लेकिन उससे पहले राज्य में हिंसा की कई घटनाएं सामने आ रही है।

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार है और विपक्ष में बीजेपी है। ऐसे में राज्य में राजनीतिक हिंसक झड़पें काफी ज्यादा देखने को मिल रही हैं।  

पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले, रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर में हिंसा भड़क गई।

वहीं, बीरभूम के अहमदपुर में ब्लॉक विकास कार्यालय में हिंसा की घटना सामने आई थी, जहां कथित तौर पर कच्चे बम फेंके गए थे। घटना के दौरान विभिन्न घरों में तोड़फोड़ की गई और कई लोग घायल हो गए।

इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पार्टी के पंचायत चुनाव अभियान की शुरुआत करने के लिए रविवार को कूचबिहार पहुंचीं। बता दें कि वह मंगलवार को जलपाईगुड़ी में पार्टी की बैठक करने वाली हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालWest Bengal BJPटीएमसीWest Bengal Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?