लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: सांसदों से दुर्व्यवहार के विरोध में TMC ने मनाया 'काला दिवस'

By भाषा | Updated: August 4, 2018 17:59 IST

सिलचर हवाई अड्डे पर वृहस्पतिवार को तृणमूल के आठ सदस्यीय दल के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के विरोध में इसके मंत्री, नेता और कार्यकर्ता राज्य भर के जिलों और प्रखंडों में सड़कों पर उतरे।

Open in App

कोलकाता, 4 अगस्त: तृणमूल कांग्रेस ने असम के सिलचर हवाई अड्डे पर उसके नेताओं को 'हिरासत में लिए जाने और उनसे दुर्व्यवहार करने' के विरोध में शनिवार को पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्से में 'काला दिवस' मनाया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि विरोध कल भी जारी रहेगा।

सिलचर हवाई अड्डे पर वृहस्पतिवार को तृणमूल के आठ सदस्यीय दल के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के विरोध में इसके मंत्री, नेता और कार्यकर्ता राज्य भर के जिलों और प्रखंडों में सड़कों पर उतरे। राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के अंतिम मसौदे के प्रकाशन के परिप्रेक्ष्य में तृणमूल की टीम असम के कछार जिले में स्थिति का आकलन करने गई थी। टीएमसी कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे और काला मुखौटा तथा बैज लगाए हुए थे। उन्होंने केंद्र और असम की भाजपा सरकारों तथा एनआरसी के खिलाफ नारे लगाए।

आठ सदस्यीय टीएमसी प्रतिनिधिमंडल में छह सांसद, एक विधायक और पश्चिम बंगाल के मंत्री फरहाद हाकिम शामिल थे। उन्हें सिलचर हवाई अड्डे पर रोक लिया गया और एहतियातन हिरासत में ले लिया गया। वे कल महानगर लौटे। तृणमूल प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाए थे कि महिलाओं सहित प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से हवाई अड्डे पर दुर्व्यवहार किया गया और भाजपा पर देश में ‘‘सुपर आपातकाल’’ लागू करने के आरोप लगाए।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील