लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: तथागत रॉय ने अपनी ही पार्टी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- प्रशांत किशोर के इशारे पर काम कर रहे भाजपा कार्यकर्ता

By विशाल कुमार | Updated: December 1, 2021 08:10 IST

वरिष्ठ नेता और मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने दावा किया कि ये कर्मचारी किशोर की कंपनी आई-पैक द्वारा लगाए गए हैं और जमीनी स्तर पर एक प्रतिबद्ध सदस्य ने उन्हें इसकी जानकारी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देतथागत रॉय का आरोप, कुछ भाजपा कार्यकर्ता टीएमसी के लिए काम कर रहे।रॉय का आरोप, ये कर्मचारी किशोर की कंपनी आई-पैक द्वारा लगाए गए हैं।रॉय ने कहा- जमीनी स्तर पर एक प्रतिबद्ध सदस्य ने उन्हें इसकी जानकारी दी थी।

कोलकाता: प्रदेश भाजपा से अलग होने का संकल्प लेने के कुछ दिनों बाद वरिष्ठ नेता और मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जमीनी स्तर पर कुछ भाजपा कार्यकर्ता सत्ताधारी टीएमसी और उसके राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के लिए काम कर रहे हैं।

रॉय ने दावा किया कि ये कर्मचारी किशोर की कंपनी आई-पैक द्वारा लगाए गए हैं और जमीनी स्तर पर एक प्रतिबद्ध सदस्य ने उन्हें इसकी जानकारी दी थी।

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भाजपा के दिग्गज नेता ने लिखा कि मुझे यह जानकारी एक समर्पित भाजपा कार्यकर्ता से मिली है। उन्होंने मुझे बताया कि यह अविश्वसनीय लेकिन सच है कि पीके की टीम के कई सदस्यों ने अपने इलाके के एक शिक्षित युवक को भाजपा में शामिल होने के लिए, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के लिए 13,000 रुपये के मासिक वेतन पर काम करने के लिए बुलाया था।

रॉय ने आगे लिखा कि मुझे लगता है कि भाजपा के निचले स्तर पर कई ऐसे लोग हो सकते हैं जिन्हें पीके से मासिक वेतन मिल रहा है. जब तक इन तत्वों की पहचान नहीं हो जाती, तब तक भाजपा की जीत सुनिश्चित करना बहुत मुश्किल होगा।

इस पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जॉय प्रकाश मजूमदार ने कहा कि वह खत्म हो चुके हैं और वह जो कहते हैं उसका अब कोई महत्व नहीं है। उन्हें नियमित रूप से ट्वीट भेजने की कला में ही महारत हासिल है। पार्टी उनकी बातों पर ध्यान नहीं देती है। उनके दावों का कोई आधार नहीं है। यह बयान और कुछ नहीं बल्कि भाजपा के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं की लड़ाई और बलिदान का अपमान है।

वहीं, तृणमूल के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि हमें नहीं पता कि उनका वास्तव में क्या मतलब था। हालांकि, हमारी पार्टी में निचले स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ राज्य के नेताओं द्वारा हमारी पार्टी में शामिल होने के लिए आवेदनों की बाढ़ आ गई है।

बता दें कि, मेघालय के पूर्व राज्यपाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही अपनी पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने पार्टी के कुछ सदस्यों द्वारा पैसे और महिलाओं के इस्तेमाल का आरोप लगाया और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को निशाने पर लिया, जिनमें पूर्व राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल थे। कुछ हफ्ते पहले रॉय ने कहा था कि अगर भाजपा ने अपने तरीके नहीं बदले तो पश्चिम बंगाल में विलुप्त हो जाएगी।

टॅग्स :पश्चिम बंगालBJPटीएमसीप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर