लाइव न्यूज़ :

West Bengal: "सुवेंदु अधिकारी ने सिख आईपीएस अफसर को 'खालिस्तानी' कहा", बंगाल पुलिस ने आरोप लगाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू करने की बात कही

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 21, 2024 10:19 IST

पश्चिम बंगाल पुलिस ने बीते मंगलवार को दावा किया कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक सिख पुलिस अधिकारी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें 'खालिस्तानी' कहकर संबोधित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल पुलिस ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पर लगाया बेहद गंभीर आरोपपुलिस ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी ने एक सिख आईपीएएस अफसर को 'खालिस्तानी' कहाबंगाल पुलिस ने कहा कि सुवेंदु अदिकारी का कृत्य आपराधिक है, पुलिस उनके खिलाफ एक्शन लेगी

उत्तर 24 परगना:पश्चिम बंगाल पुलिस ने बीते मंगलवार को दावा किया कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक सिख पुलिस अधिकारी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें 'खालिस्तानी' कहकर संबोधित किया है।

बंगाल पुलिस ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किये पोस्ट की एक श्रृंखला में इस घटना को लेकर बेहद नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी की सिख आईपीएस अधिकारी के खिलाफ की गई टिप्पणी  दुर्भावनापूर्ण, नस्लीय, सांप्रदायिक रूप से उकसाने वाला और एक आपराधिक कृत्य है।

इसके साथ ही बंगाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति की धार्मिक पहचान पर अकारण, अस्वीकार्य हमला किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। इसलिए भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ वो कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू करने जा रही है।

बंगाल पुलिस ने 'एक्स' पर किये पोस्ट की एक श्रृंखला में कहा, "हम पश्चिम बंगाल पुलिस इस वीडियो को साझा करने से नाराज हैं, जहां हमारे ही एक अधिकारी को राज्य के विपक्ष के नेता द्वारा 'खालिस्तानी' कहा गया है। वह एक गौरवान्वित सिख और सक्षम पुलिस अधिकारी हैं, जो कानून लागू करने की कोशिश कर रहे थे। यह टिप्पणी जितनी दुर्भावनापूर्ण और नस्लीय है, उतनी ही सांप्रदायिक रूप से भड़काने वाली भी है। यह एक आपराधिक कृत्य है। हम भड़काने के उद्देश्य से किसी व्यक्ति की धार्मिक पहचान और विश्वास पर अकारण, अस्वीकार्य हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं और लोगों को हिंसा करने के साथ कानून तोड़ने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रहे हैं।''

इस बीच इस घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सीएम बनर्जी ने कहा है कि भाजपा की विभाजनकारी राजनीति ने बेशर्मी से संवैधानिक सीमाओं को लांघ दिया है।

ममता बनर्जी ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर किये पोस्ट में कहा, "आज, भाजपा की विभाजनकारी राजनीति ने संवैधानिक सीमाओं को बेशर्मी से लांघ दिया है। भाजपा के अनुसार पगड़ी पहनने वाला हर व्यक्ति खालिस्तानी है। मैं अपने बलिदान और दृढ़ संकल्प के लिए पूजनीय हमारे सिख भाइयों और बहनों की प्रतिष्ठा को कमजोर करने के इस दुस्साहसिक प्रयास की कड़ी निंदा करता हूं। हम बंगाल के सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए दृढ़ हैं और इसे बाधित करने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए सख्त कानूनी कदम उठाएंगे।''

ममता बनर्जी के इतर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बीजेपी की नफरत के जहर ने उन्हें इतना अंधा कर दिया है कि वे न तो किसान देख सकते हैं, न जवान देख सकते हैं और न ही खाकी वाले अधिकारी का सम्मान कर सकते हैं।

राहुल गांधी ने एक्स पर कहा, "भाजपा की 'नफरत की खेती' द्वारा फैलाए गए जहर ने हमारे 'राजनीतिक बाज़ार' को कलंकित कर दिया है, जो लोग इस जहर से अंधे हो गए हैं वे न तो किसान देख पा रहे हैं, न जवान, न ही खाकी का सम्मान। देश आईपीएस जसप्रीत सिंह के साथ खड़ा है।''

घटना के संबंध में एडीजी (दक्षिण बंगाल) सुप्रतिम सरकार ने कहा, "धमाखाली में धारा 144 लागू करने के लिए हमारे पास एक पुलिस बल था। इसका नेतृत्व खुफिया शाखा के एसएसपी आईपीएस जसप्रीत सिंह कर रहे थे। धमाखाली में पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता सुभेंदु अधिकारी सहित कई विधायक मौजूद हैं। उन्होंने पुलिस के साथ विवाद किया। जिसमें सुवेंदु अधिकारी ने पुलिस अधिकारी को खालिस्तानी कहा, जो किसी राजनीतिक नेता को शोभा नहीं देता। हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। इस गंभीर टिप्पणी के लिए हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।''

टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीपश्चिम बंगालBJPममता बनर्जीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो