लाइव न्यूज़ :

सारदा चिटफंड: सीबीआई के दफ्तर नहीं पहुंचे राजीव कुमार, पत्र भेजकर मांगा और समय

By भाषा | Updated: May 27, 2019 15:36 IST

सीआईडी के एक अधिकारी सॉल्ट लेक सिटी में सीबीआई कार्यालय पहुंचे और एक पत्र सौंपा। इस पत्र में कुमार ने कहा है कि वह तीन दिन की छुट्टी पर हैं, इसलिए नहीं आ पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने राजीव कुमार को सोमवार (27 मई) को एजेंसी के साल्ट लेक कार्यालय में बुलाया थासीबीआई टीम रविवार को राजीव कुमार के घर भी पहुंची थी, मुलाकात नहीं होने पर उठाया था ये कदम

कोलकाता पुलिस के पूर्व आयुक्त राजीव कुमार सारदा चिटफंड मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई द्वारा सम्मन किए जाने के बावजूद सोमवार को एजेंसी के अधिकारियों के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। अधिकारियों ने बताया कि कुमार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को एक पत्र भेजकर मामले में उसके अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है। सीबीआई राजीव कुमार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर चुकी है।

बहरहाल, सीआईडी के एक अधिकारी सॉल्ट लेक सिटी में सीबीआई कार्यालय पहुंचे और एक पत्र सौंपा। इस पत्र में कुमार ने कहा है कि वह तीन दिन की छुट्टी पर हैं, इसलिए नहीं आ पाएंगे। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि एजेंसी को पूछताछ से रोकने के लिए कुमार कोई कानूनी कदम नहीं उठा पाएं, इसके लिए अधिकारी बारासात अदालत में मौजूद थे।

सीबीआई ने रविवार को आईपीएस अधिकारी को सोमवार को एजेंसी के साल्ट लेक कार्यालय में सम्मन किया था। सारदा मामले की जांच के सिलसिले में आवास पर कुमार से मुलाकात नहीं होने के बाद यह कदम उठाया गया था।

क्या है पूरा मामला?

राजीव कुमार के मामले ने इसी साल फरवरी में चर्चा में आया जब सीबीआई की एक टीम उनके पूछताछ करने कोलकाता में उनके आवास पर पहुंची थी। हालांकि, सीबीआई का सामना राज्य पुलिस से हुआ और टीम घर के अंदर दाखिल नहीं हो सकी। यही नहीं, पश्चिम बंगाल पुलिस से भी सीबीआई टीम की धक्का-मुक्की हुई और स्थानीय पुलिस ने सीबीआई अधिकारियों को ही बंधक बना लिया।

इस विवाद के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर मनमानी करने का आरोप लगाया और धरने पर भी बैठ गईं। दरअसल, सारदा घोटाले का मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने एसआईटी टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व राजीव कुमार ने किया था। 

हालांकि, सीबीआई की ओर से बाद में कहा गया कि एसआईटी जांच के दौरान कुछ खास लोगों को बचाने के लिए अहम सबूतों के साथ छेड़छाड़ हुई थी और कई अहम फाइल और दस्तावेज गायब हैं। सीबीआई इस मसले पर राजीव कुमार से पूछताछ करना चाहती है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा जहां हाल में अदालत ने राजीव कुमार को गिरफ्तारी से बचने संबंधी कोई राहत देने से इनकार कर दिया था। 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो