लाइव न्यूज़ :

Nandigram Election Results 2021: नंदीग्राम में ममता बनर्जी या शुभेंदु अधिकारी, जानिए क्या है ताजा स्थिति

By विनीत कुमार | Updated: May 2, 2021 09:58 IST

Nandigram Election Results 2021: नंदीग्राम में ममता बनर्जी को कड़ी टक्कर शुभेंदु अधिकारी से मिल रही है। वहीं, पूरे बंगाल में भी बीजेपी और टीएमसी के बीच मुकाबला दिलचस्प नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबलाचुनाव आयोग की ओर से आए अपडेट के अनुसार सत्तारूढ़ टीएमसी को शुरुआती रुझान में बढ़तनंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी के लिए मुश्किल शुरुआत, शुभेंदु अधिकारी चल रहे हैं आगे

देश के पांच राज्यों में हाल में हुए विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती आज हो रही है। रुझान भी तेजी से बदल रहे हैं। सभी की खास नजरें पश्चिम बंगाल पर टिकी हैं, जहां भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर है।

सुबह आठ बजे डाक से भेजे गए मतों की गिनती के साथ मतगणाना शुरू हुई और शुरुआती रुझानों में टीएमसी को कुछ हल्की बढ़त मिलती नजर आई। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 9.45 बजे तक राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी 21 सीटों पर आगे थी। वहीं बीजेपी 11 सीटों पर आगे है।

वहीं, अन्य स्रोतों से मिले रुझानों के मुताबिक इसी समय तक 236 सीटों के रुझान आ चुके हैं। इसमें टीएमसी 120 सीटों और भाजपा 112 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Nandigram Election Result: नंदीग्राम में दिलचस्प मुकाबला

नंदीग्राम में बेहद कांटे की टक्कर नजर आ रही है। चुनाव आयोग की ओर से 9.45 बजे तक किसी रुझान की जानकारी नहीं दी गई हैं। हालांकि अन्य स्रोतों के अनुसार शुभेंदु अधिकारी इस सीट पर ममता बनर्जी से आगे चल रहे हैं। 

ये मतगणना शुरू होने के बाद पहले एक घंटे के रुझान हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

ममता को चुनौती देते हुए बीजेपी ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी थी जिसे ममता ने स्वीकार किया था। साल 2016 के चुनावों में शुभेंदु अधिकारी ने इस सीट पर लेफ्ट के उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया था।

टॅग्स :विधान सभा चुनाव 2021पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टीशुभेंदु अधिकारी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप