लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन सिंह के खिलाफ पुलिस केस दर्ज, चुनावी हिंसा का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2019 14:09 IST

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर गौर किया और बैरकपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह के खिलाफ दर्ज कई मामलों में गिरफ्तारी से बचने संबंधी उनकी याचिका पर सुनवाई पर बुधवार को सहमति जताई ।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन सिंह पर चार अप्रैल से 20 मई तक करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।गिरफ्तारी से बचने के लिए अर्जुन सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है।

पश्चिम बंगाल में बैरकपुर संसदीय सीट से बीजेपी के लोकसभा चुनाव प्रत्याशी अर्जुन सिंह के खिलाफ पश्चिम बंगाल पुलिस ने केस दर्ज किया है। अर्जुन सिंह पर चुनाव में वोटिंग के दौरान हिंसा फैलाने का आरोप है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर गौर किया और बैरकपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह के खिलाफ दर्ज कई मामलों में गिरफ्तारी से बचने संबंधी उनकी याचिका पर सुनवाई पर बुधवार को सहमति जताई । न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा और न्यायमूर्ति एम आर शाह की अवकाश पीठ ने भाजपा नेता की याचिका पर संज्ञान लिया कि उन्हें गिरफ्तारी से छूट दी जाए क्योंकि वह पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में गुरुवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान मौजूद रहना चाहते हैं। 

पीठ ने कहा, ‘‘वहां हिंसा हो रही है। आप (सिंह के वकील) इससे भली भांति वाकिफ हैं।’’ सिंह के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता रंजीत कुमार ने कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के कारण चार अप्रैल से 20 मई तक करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। उनके खिलाफ इसलिए ये मामले दर्ज किए गए ताकि वह मतगणना के दौरान मौजूद नहीं रहें। उन्होंने कहा कि यदि सिंह को गिरफ्तारी से छूट नहीं मिली तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और वह मतगणना के दौरान मौजूद नहीं रह पाएंगे। वकील ने कहा कि कोलकाता में वकील हड़ताल पर हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए