लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: पुलिस ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई पिस्तौल और मशीनें बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2019 20:01 IST

पुलिस ने फैक्ट्री से 10 सेटीमीटर की 7एमएम बनी बनाईं पिस्टल्स बरामद कीं। इसके अलावा भी मौके से कई प्रकार की मशीनें बरामद हुई और एक आदमी को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता के एक गांव में चल रही थी हथियारों की अवैध फैक्ट्री, पुलिस ने किया भंडाफोड़फैक्ट्री से बनी बनाईं पिस्टल्स और कई प्रकार की मशीनें बरामद, एक शख्स गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के एक गांव में पुलिस ने हथियार बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह फैक्ट्री कोलकाता के छोटो घंटी गांव के राजरहाट ब्लॉक में चल रही थी। पुलिस ने फैक्ट्री से 10 सेटीमीटर वाली 7एमएम की बनी बनाईं पिस्टल्स बरामद की हैं। इसके अलावा भी मौके से कई प्रकार की मशीनें बरामद हुई और एक आदमी को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल अवैध रूप से रह रहे लोगों के कारण भी केंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार और लोगों के एक बड़े समूह के निशाने पर रहा है। खासकर पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से रहने वाले लोगों में रोहिंग्या मुसलमानों की एक बड़ी आबादी मानी जाती है। पश्चिम बंगाल के इन हालात को लेकर अक्सर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार के निशाने पर रहती है। 

चूंकि इन दिनों 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार और प्रसार जोरों से चल रहा है, ऐसे सूबे से हथियारों की अवैध फैक्ट्री जैसी खबरों का आना ममता सरकार के गले की फांस बन सकता है। उनके विरोधी दल इसे लेकर उनके शासन पर सवाल उठा सकते हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण