लाइव न्यूज़ :

West Bengal Panchayat Elections 2023: मालदा में टीएमसी प्रत्याशी की पीट-पीटकर हत्या, बंगाल में अब तक छह लोगों की मौत और कई घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2023 21:19 IST

West Bengal Panchayat Elections 2023: पुलिस ने कहा कि टीएमसी उम्मीदवार मुस्तफा शेख दोपहर में घर जा रहे थे तभी सूजापुर इलाके में अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला किया और उनकी पिटाई की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस में शामिल होने वाले टीएमसी के पूर्व कार्यकर्ता शेख पर हमले के पीछे थे।हत्या टीएमसी के भीतर अंदरुनी कलह के कारण हुई है। अल्पसंख्यक बहुल जिले मालदा को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।

मालदाः पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में पंचायत चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के एक उम्मीदवार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। टीएमसी ने अपने उम्मीदवार की हत्या का आरोप कांग्रेस पर लगाया है। पुलिस ने कहा कि टीएमसी उम्मीदवार मुस्तफा शेख दोपहर में घर जा रहे थे तभी सूजापुर इलाके में अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला किया और उनकी पिटाई की।

बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम मामले को देख रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।” राज्य मंत्री सबीना यास्मीन के अनुसार, टिकट से वंचित होने के बाद कांग्रेस में शामिल होने वाले टीएमसी के पूर्व कार्यकर्ता शेख पर हमले के पीछे थे।

उन्होंने मालदा में पत्रकारों से कहा, “बदले की भावना से, उन्होंने हमारे आधिकारिक उम्मीदवार की हत्या कर दी है। हमने पुलिस से कार्रवाई करने को कहा है।” टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इलाके में धरना दिया। वहीं जिला कांग्रेस नेतृत्व ने आरोपों से इनकार किया। कांग्रेस के एक नेता ने कहा, “हमारे खिलाफ आरोप निराधार है।

हत्या टीएमसी के भीतर अंदरुनी कलह के कारण हुई है। इसका हमसे कोई लेना-देना नहीं है।” अल्पसंख्यक बहुल जिले मालदा को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। आठ जुलाई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर व्यापक हिंसा में राज्य के विभिन्न हिस्सों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

टॅग्स :पंचायत चुनावपश्चिम बंगालकांग्रेसकोलकाताटीएमसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?