लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल : मोटरसाइकिल के बिजली के खंभे से टकराने से एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: December 19, 2021 08:57 IST

Open in App

बांकुरा (पश्चिम बंगाल), 19 दिसंबर पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में मोटरसाइकिल के सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शनिवार को गंगाजलघंटी थाना क्षेत्र के नबग्राम के पास देशुरिया-फुलबेरिया रोड पर उस समय हुई जब तीन दोस्त बेनागरी गांव से बेलियाटोर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से जा टकराई।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सोमनाथ ढिबर के रूप में हुई है वहीं, दुर्घटना में घायल अन्य दो दयामय रॉय और दीपांकर रॉय का बांकुरा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए