लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत साहा का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सीएम बनर्जी ने शोक जताया, कहा-राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा शून्य पैदा हो गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2022 19:02 IST

खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री सुब्रत साहा ने सीने में दर्द की शिकायत की थी और उन्हें बरहामपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आधे घंटे बाद उनकी मृत्यु हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देसागरदीघि से तीन बार के विधायक साहा ने हाल में पित्ताशय की सर्जरी करायी थी।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साहा के निधन पर शोक जताया। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी मंत्री के निधन पर शोक जताया।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत साहा का बृहस्पतिवार को मुर्शिदाबाद जिले में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 69 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, बेटा और बहू हैं।

 

उन्होंने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री ने सीने में दर्द की शिकायत की थी और उन्हें बरहामपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आधे घंटे बाद उनकी मृत्यु हो गयी। सागरदीघि से तीन बार के विधायक साहा ने हाल में पित्ताशय की सर्जरी करायी थी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साहा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मेरे सुब्रत बाबू से लंबे समय से व्यक्तिगत संबंध रहे। उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा शून्य पैदा हो गया है।’’

उन्होंने कहा कि साहा ने राज्य का पीडब्ल्यूडी मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद बड़े आत्मविश्वास के साथ काम किया। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी मंत्री के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत साहा के निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी हूं। साहा सागरदीघि विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर