लाइव न्यूज़ :

Mamata Banerjee's cabinet reshuffle: ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव, बाबुल सुप्रियो सहित 9 नए मंत्री बनाए, यहां देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 3, 2022 16:52 IST

Mamata Banerjee's cabinet reshuffle: पश्चिम बंगाल मंत्रिपरिषद का विस्तार हो गया है। बाबुल सुप्रियो समेत पांच नए कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है। आदिवासी नेता बीरबाहा हांसदा समेत दो राज्यमंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) ने भी शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्दे 2011 में सत्ता में आने के बाद से यह सबसे बड़ा फेरबदल है। बाबुल सुप्रियो को सीएम ममता ने कैबिनेट मंत्री बनाया है।पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी से पार्टी के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में निलंबित मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया। 2011 में राज्य में पार्टी के सत्ता में आने के बाद से यह सबसे बड़ा फेरबदल है। मंत्रिपरिषद विस्तार में नौ नये मंत्री शामिल किए गए हैं।

केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके और अब टीएमसी विधायक बाबुल सुप्रियो को सीएम ममता ने कैबिनेट मंत्री बनाया है। बाबुल सहित 9 विधायक मंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में राज्यपाल ला गणेशन ने सुप्रियो के अलावा स्नेहाशीष चक्रवर्ती, पार्थ भौमिक, उदयन गुहा और प्रदीप मजूमदार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलायी।

मंत्रिपरिषद विस्तार को लेकर आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी नेता बीरबाहा हांसदा और बिप्लब रॉय ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली। वहीं, तजमुल हुसैन और सत्यजीत बर्मन ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने व्यापक फेरबदल किया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंत्रिमंडल भंग करने की खबरों को खारिज किया था। बनर्जी ने कहा कि वर्तमान में कई विभागों का संचालन बिना किसी मंत्री के हो रहा है और उनके लिए अकेले इनकी जिम्मेदारियां संभालना भी संभव नहीं है।

बनर्जी ने कहा था, ‘‘ हमें हमारे मंत्रिमंडल में फेरबदल करना होगा। मेरी मंत्रिमंडल को भंग करने और नया मंत्रिमंडल बनाने की कोई योजना नहीं है। ऐसे कई विभाग हैं, जिनका कोई समर्पित मंत्री नहीं है। मैं इन सभी विभागों की जिम्मेदारी अकेले नहीं संभाल सकती।’’

देखें लिस्टः कैबिनेट मंत्री-

1. बाबुल सुप्रियो

2. स्नेहाशीष चक्रवर्ती

3. पार्थ भौमिकी

4. उदयन गुहा

5. प्रदीब मजूमदार

स्वतंत्र प्रभार के साथ MoS-

1. बिप्लब रॉय चौधरी

2. बीरबाहा हसदा

राज्य मंत्रीः

1. ताजमुल हुसैन

2. सत्यजीत बर्मन

पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से मुक्त कर दिया गया था। उनके पास उद्योग, वाणिज्य और उद्यम, सूचना प्रौद्योगिकी और संसदीय मामलों सहित चार प्रमुख विभागों थे। टीएमसी नेता पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पश्चिम बंगाल नौकरी भर्ती घोटाले में कनेक्शन होने का मामला दर्ज किया गया था। ईडी ने पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी से भारी मात्रा में नकदी, सोना और विदेशी मुद्रा बरामद की थी।

पंचायत, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, उपभोक्ता मामले और स्वयं सहायता समूह विभाग का कार्यभार वर्तमान में बनर्जी संभाल रही हैं। पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल से निकालने के बाद उद्योग तथा संसदीय मामलों के विभाग का जिम्मा भी बनर्जी के पास है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीकोलकाताबाबुल सुप्रियोBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?