मालदा (पश्चिम बंगाल), एक जून: मालदा के नलदूबी इलाके में एक किराये के घर से नौ एमएम के 22 पिस्तौल बरामद किये गये हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। मालदा के पुलिस अधीक्षक अर्णब घोष बीती शाम संवाददाताओं को बताया कि घर से छह लेथ मशीनें , 80,000 रुपये की कीमत की नकली मुद्राएं और कुछ ऐसे पिस्तौल बरामद हुए हैं जो पूरी तरह से बने नहीं थे। उन्होंने बताया कि घर का मालिक बिहार का रहने वाला है और अकाराम नामक एक व्यक्ति यहां किराये पर रहता है। उन्होंने बताया कि बिहार के मुंगेर के रहने वाले नौ लोगों को इस घर से गिरफ्तार किया गया।
मालदा में एक घर से 22 पिस्तौल बरामद
By भाषा | Updated: June 1, 2018 12:01 IST