लाइव न्यूज़ :

West Bengal: संदेशखाली विवाद के मुख्य आरोपी, तृणमूल नेता शेख शाहजहां को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक महीने से काट रहा था फरारी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 29, 2024 08:58 IST

संदेशखाली में तनाव के बीच बंगाल पुलिस ने विवाद के मुख्य आरोपी और तृणमूल नेता शेख शाहजहां को 'यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने' के आरोप में गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंदेशखाली विवाद के मुख्य आरोपी और तृणमूल नेता शेख शाहजहां को पुलिस ने किया गिरफ्तारबंगाल पुलिस ने शेख शाहजहां को उत्तरी 24 परगना जिले के मिनाखान से गिरफ्तार किया हैशेख बीते एक महीने से अधिक समय से राज्य और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को चमका दे रहा था

उत्तर 24 परगना: संदेशखाली में तनाव के बीच बंगाल पुलिस ने विवाद के मुख्य आरोपी और तृणमूल नेता शेख शाहजहां को 'यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने' के आरोप में गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मिनाखान के एसडीपीओ अमीनुल इस्लाम खान ने बताया, "फरार मुख्य आरोपी शेख शाहजहां को उत्तरी 24 परगना जिले के मिनाखान से गिरफ्तार किया गया है।"

एसडीपीओ खान ने आगे कहा, "गिरफ्तार आरोपी शेख शाहजहां को भारी सुरक्षा के बीच आज दोपहर 2 बजे बशीरहाट कोर्ट में पेश किया जाएगा।"

मालूम हो कि शेख शाहजहां संदेशखाली विवाद का मुख्य आरोपी था और वह बीते एक महीने से अधिक समय से राज्य और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को चमका देकर फरारी काट रहा था।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में इस महीने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शाहजहां शेख के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहा है क्योंकि संदेशखाली की महिलाओं का आरोप था कि वो उन पर कथित तौर से अत्याचार करता था।

इसके अलावा संदेशखाली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शेख शाहजहां और उनके करीबी सहयोगियों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था।

शेख शाहजहां की गिरफ्तारी कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा संदेशखाली मामले में सख्त आदेश देने के तीन दिन बाद हुई है। बीते 26 फरवरी को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार और पुलिस के खिलाफ बेहद प्रतिकूल टिप्पणी करते हुए कहा था, ''संदेशखाली के मुख्य आरोपी शेख शाहजहां को गिरफ्तार न करने का कोई कारण नहीं है। उसे फौरन गिरफ्तार किया जाना चाहिए।''

इसके साथ हाईकोर्ट ने यह भी कहा था, "इस मामले में सार्वजनिक नोटिस दिया जाएगा। संदेशखाली मामलों में कोर्ट की ओर से कोई स्थगन आदेश नहीं दिया गया है। उसे गिरफ्तार न करने का कोई कारण नहीं है।"

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 23 फरवरी को कथित भूमि कब्जा मामले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में लगभग आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां और उनके करीबी सहयोगियों के आवास भी शामिल थे। उस दौरान शेख समर्थकों ने ईडी की टीम पर हमला करके कई अधिकारियों को घायल कर दिया था।

टॅग्स :पश्चिम बंगालTrinamoolTrinamool Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील