लाइव न्यूज़ :

पिता के शव के साथ तीन महीने से रह रहा था शख्स, पुलिस ने ली घर की तलाशी तो सामने आया सच

By विनीत कुमार | Updated: November 23, 2021 08:37 IST

कोलकाता में एक शख्स अपने पिता की लाश के साथ रहता हुआ पाया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घर में तलाशी ली। इसके बाद मामले का खुलासा हो सका।

Open in App
ठळक मुद्देपिता की लाश के साथ तीन महीने से रह रहा था शख्स, कोलकाता का मामला।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, बेटे के अनुसार तीन महीने पहले हुई थी पिता की मौत।घर में मृतक की पत्नी भी मिली, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 40 साल का एक शख्स पिछले करीब तीन महीने से अपने घर पर पिता के शव के साथ रह रहा था। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी। 

70 साल थी पिता की उम्र

पुलिस ने बताया है कि इस बात की जांच की जा रही है कि 70 साल के पिता की मौत क्या प्राकृतिक थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने मृतक की पहचान संग्राम डे के तौर पर की है। वहीं उनके बेटे कौशिक डे हैं। पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि कौशिक मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार डिप्टी कमिश्नर राशिद खान ने बताया, 'मौत के कारण के बारे में जानकारी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मिल सकेगी।'

भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में काम करते थे संग्राम

पुलिस के मुताबिक संग्राम डे मुंबई के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में कार्यरत थे। पुलिस ने कोलकाता में केपी रॉय लेन स्थित उनके आवास से उनका शव (कंकाल) बरामद किया।

पुलिस ने बताया, 'पूछताछ के दौरान डे के बेटे कौशिक ने खुलासा किया कि उनके पिता की मृत्यु लगभग तीन महीने पहले हुई थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक समय की पुष्टि की जा सकती है।'

पुलिस ने मिली थी गुप्त सूचना

पुलिस के अनुसार, 'डे के कई दिनों से नहीं दिखने संबंधी एक गुप्त सूचना के बाद हमने सोमवार को घर के परिसर की जांच की। पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो उनकी बीमार पत्नी अरुणा डे (65) भी घर पर मौजूद थीं। आगे की जांच जारी है।'

इस घटना ने कोलकाता के ही रॉबिन्सन स्ट्रीट में इसी तरह के एक मामले की यादें ताजा कर दी हैं। उस समय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पार्थ डे अपनी बहन के साथ उनके पालतू कुत्तों के कंकाल के साथ रहता हुआ पाया गया था।

टॅग्स :कोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील