लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, ग्रंथन सेन गुप्ता ने किया टॉप

By भारती द्विवेदी | Updated: June 8, 2018 12:10 IST

इस बार  पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) की 12वीं की परीक्षा में 83.75% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जिसमें 47 फीसदी लड़के और 53 फीसदी लड़कियां शामिल हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 8 जून: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने बारहवीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। ग्रंथन सेन गुप्ता 99.2 फीसदी अंक लेकर आर्ट्स के टॉपर बने हैं। वहीं दूसरा स्थान ऋत्विक कुमार साहू ने हासिल किया है। ऋत्विक को 98.6 फीसदी मिले हैं। तीसरे नंबर पर 98 फीसदी मार्क्स के साथ सास्वाता राय हैं। छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर wbresults.nic.in.पर लॉग इन कर सकते हैं।   

छात्र अपना रिजल्ट ऐसे देखें:

- छात्र सबसे पहले बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in. पर जाएं।

- WBCHSE Result 2018 या West Bengal HS Result 2018 लिंक पर क्लिक करें।

- लिंक खुलने के बाद अपना रोल नंबर डालें।

- रोल नंबर डालते ही छात्रों को उनका रिजल्ट दिखेगा।, जिसे चाहे तो वो डाउनलोड या प्रिटं कर सकते हैं।

इस बार  पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) की 12वीं की परीक्षा में 83.75% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जिसमें 47 फीसदी लड़के और 53 फीसदी लड़कियां शामिल हैं। पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) की 12वीं  परीक्षा इस बार 27 मार्च से 11 अप्रैल कर चली थी। 12वीं की परीक्षा पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE)आयोजित करवाता है। दो दिन पहले यानी 6 जून को पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट जारी किया था। 

पिछले साल बारहवीं की परीक्षा में 85.65 फीसंदी छात्र पास हुए थे। इस बार दो फीसदी की कमी हुई है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सडब्ल्यूबीबीएसई.ओआरजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर