लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन को लेकर ममता सरकार ने लिया बड़ा फैसला, यूके से कोलकाता आने सभी फ्लाइट्स 3 जनवरी से रद्द

By रुस्तम राणा | Updated: December 30, 2021 20:15 IST

गुरुवार को ममता सरकार ने यूनाइटेड किंगडम से कोलकाता आने वाली सभी फ्लाइट्स को 3 जनवरी 2022 से रद्द करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे3 जनवरी से ममता सरकार का ये फैसला होगा लागूओमीक्रोन के खतरे को लेकर सरकार ने लिया फैसला

कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गुरुवार को ममता सरकार ने यूनाइटेड किंगडम से कोलकाता आने वाली सभी फ्लाइट्स को 3 जनवरी 2022 से रद्द करने का निर्णय लिया है। 

राज्य सरकार के इस फैसले में ये कहा गया है कि यूके से आने वाली सभी फ्लाइट्स अगले आदेश तक 3 जनवरी से रद्द होंगी। इस संबंध में बंगाल सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बी पी गोपिलिका द्वारा नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव राजीव बंसल को लिखे गए लेटर में कहा गया है कि यूके के अलावा अन्य रिस्क वाले देशों से अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स के द्वारा कोलकाता आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

10 फीसदी यात्रियों को आरटी-पीसीआर के लिए चुना जाएगा

वहीं रैन्डम तरीके से 10 फीसदी यात्रियों को आरटी-पीसीआर के लिए चुना जाएगा। वहीं 90 फीसदी यात्रियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) होगा। यह भी कहा गया है कि अगर आरएटी में कोई यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो फिर उसे जरूरत पड़ने पर आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। 

ममता ने कहा- ओमीक्रोन के अधिकतर मामले यूके से 

बता दें कि सीएम ममता ने कहा कि ओमीक्रोन के अधिकतर केस उन लोगों में सामने आ रहे हैं जो यूके से फ्लाइट के माध्यम से यहां पहुंच रहे हैं। यह सच है कि अंतरराष्ट्रीय विमानों से आने वाले ही संक्रमण ला रहे हैं। सरकार को उन देशों से आने वाली विमानों पर बैन लगाना चाहिए जहां इस वेरिएंट के मामले बहुत अधिक हैं। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोविड के मामलों में तेज बढ़ोतरी हुई और 1,098 मरीज सामने आए। सिर्फ कोलकाता में ही 450 नए मामले दर्ज किए गए।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)ममता बनर्जीपश्चिम बंगालहवाई जहाजUK
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप