लाइव न्यूज़ :

ममता सरकार पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ का हमला, कहा- ऐसा लगता है पश्चिम बंगाल में किसी प्रकार की सेंसरशिप है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2019 10:50 IST

तृणमूल कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सोशल मीडिया पर कथित रूप से आलोचना करने के बाद बंदोपाध्याय के खिलाफ यह कार्रवाई की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल ने किसी भी मुद्दे पर असहमति के लिए ‘‘शिष्ट तरीके’’ अपनाने की अपील की।इसके पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार (21 अक्टूबर) को कहा था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता संविधान का सुनहरा उपहार है

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार (22 अक्टूबर) को कहा कि ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल में किसी प्रकार की सेंसरशि है। उन्होंने यह बात उत्तर 24 परगना के जिला अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कही। उन्होंने कहा कि मेरी यात्रा को लेकर 17 अक्टूबर को जिला प्रशासन को सूचित किया गया था। जिलाधिकारी ने जवाब दिया था कि राज्य सरकार की अनुमति के बाद ही कार्रवाई की जा सकती है। 

उन्होंने कहा यह असंवैधानिक है। मैं राज्य सरकार के अधीन्थ नहीं हूं। गौरतलब है कि जिला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रशासनिक दौरे को देखते हुए राज्यपाल की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया था। धनखड़ ने उनके इनकार को ‘‘असंवैधानिक’’ बताया है।

राज्यपाल ने पिछले हफ्ते उत्तर तथा दक्षिण 24 परगना जिलों के जिला मजिस्ट्रेट, नौकरशाहों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने मंगलवार से यहां का दौरा प्रारंभ किया है। राज भवन के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल कार्यालय को सोमवार शाम दो जिलों के जिला मजिस्ट्रेटों से पत्र मिले जिनमें कहा गया था कि अधिकारी मुख्यमंत्री के उत्तर बंगाल के दौरे में व्यस्तता के चलते राज्यपाल की बैठकों में शामिल नहीं हो पाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि उनके (राज्यपाल) दौरे के मद्देनजर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। राज्यपाल ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया, ‘‘ जिला अधिकारियों के पत्र देखकर मैं हैरान हूं, पत्रों में उन्होंने बैठकों में शामिल होने में असमर्थता जताई है वह भी तब जबकि उन्हें चार दिन पहले इस बाबत सूचना दी गई थी।

पता नहीं, लेकिन ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल में किसी तरह की सेंसरशिप है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके बावजूद मैं जिलों का अपना दौरा जारी रखूंगा।’’ धनखड़ और राज्य सरकार के बीच कई मुद्दों को लेकर विवाद चल रहे हैं।

(पीटीआई भाषा एजेंसी से इनपुट

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया