लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल सरकार ने 800 टन प्याज आयात का दिया आर्डर, दाम 150 रुपये किलो के करीब पहुंचे

By भाषा | Updated: December 4, 2019 17:45 IST

पश्चिम बंगाल सरकार ने प्याज आयात का यह आर्डर मुंबई बंदरगाह तक पहुंचा कर 55 रुपये किलो के भाव पर दिया है। यह आर्डर भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) के जरिये मंगाया जा रहा है और उसी को इसका वितरण करने को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल सरकार ने 800 टन प्याज के आयात के लिये आदेश दियाप्याज का आयात मिस्र से किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल सरकार ने मिस्र से 800 टन प्याज के आयात के लिये नेफेड को आदेश दिया है। राज्य सरकार ने कहा है कि उसे यह खेप दिसंबर अंत तक मिल जानी चाहिये ताकि राज्य में प्याज की उचित दाम पर आपूर्ति की जा सके। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार ने प्याज आयात का यह आर्डर मुंबई बंदरगाह तक पहुंचा कर 55 रुपये किलो के भाव पर दिया है। यह आर्डर भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) के जरिये मंगाया जा रहा है और उसी को इसका वितरण करने को कहा गया है।

पश्चिम बंगाल सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने कुल 800 टन प्याज के आयात का आर्डर दिया है जिसमें से 200 टन प्रति सप्ताह के हिसाब से खेप दिसंबर माह में ही आ जायेगी। मुंबई बंदरगाह पर आ कर इसकी लागत 55 रुपये किलो पड़ेगी और वहां से कोलकाता पहुंचते पहुंचते यह प्याज 65 रुपये किलो तक पड़ जायेगा। ’’

प्याज का आयात मिस्र से किया जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि नासिक थोक बाजार में बढ़िया किस्म के प्याज का दाम 5,400 रुपये प्रति 40 किलो तक पहुंच जाने की रिपोर्ट मिलने पर यहां शहर की पोस्ता थोक मंडी में बुधवार को दाम 125 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया।

इससे यह संकेत मिलता है कि सबसे अच्छे किस्म का प्याज खुदरा बाजार में धीरे धीरे 150 रुपये किलो के भाव की ओर बढ़ रहा है। राज्य सरकार की एजेंसियां हालांकि स्थिति पर नजर रखे हुये हैं। राज्य सरकार ने प्याज की तंगी की स्थिति के लिये केन्द्र पर दोष मढ़ा है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालमहँगाई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण