लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: पुल ढहने को लेकर बीजेपी और TMC के बीच छिड़ी बहस, हादसे में 3 लोगों की हुई थी मौत

By भाषा | Updated: February 17, 2020 17:59 IST

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रविवार (16 फरवरी) को निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी थी जबकि सात अन्य घायल हुए थे।

Open in App

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहने की घटना को लेकर सोमवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच तीखी नोकझोंक हुई। रविवार को हुई इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी थी जबकि सात अन्य घायल हुए थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों में एक कनिष्ठ अभियंता और दो श्रमिक शामिल हैं जिनके शव बरामद कर लिये गये है। तृणमूल कांग्रेस की मालदा जिला इकाई के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने यह पता लगाने के लिए जांच की मांग की कि ‘‘इसमें कट मनी की कोई भूमिका या परियोजना के लिए केन्द्र द्वारा नियुक्त एजेंसी के स्थानीय प्रतिनिधियों की भाजपा के करीबी स्थानीय गुंडों के साथ कोई साठगांठ तो नहीं थी।’’

‘कट मनी’ एक परियोजना के लिए स्थानीय बाहुबलियों या राजनीतिज्ञों द्वारा मांगी गई रिश्वत या कमीशन को संदर्भित करती है। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष ने पलटवार करते हुए कहा, ‘‘जो लोग कट मनी खुद लेते हैं, उनके पास ऐसी ही सोच होती है।’’

उन्होंने कहा कि पुल ढहने के कारण का पता लगाने की जरूरत है, क्या योजना, संरचनात्मक डिजाइन में कोई त्रुटि थी या यह घटना लापरवाही के कारण हुई है।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप