लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विष्णुपुर में रोडशो किया

By भाषा | Updated: March 16, 2021 16:57 IST

Open in App

विष्णुपुर (पश्चिम बंगाल), 16 मार्च भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर में रोड शो किया, जहां 27 मार्च को पहले और एक अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है।

नड्डा ने कुमारी टॉकीज सिनेमाघर से दोपहर करीब 2 बजकर 10 मिनट पर रोड शो शुरू किया। दो किलोमीटर का यह रोड शो विष्णुपुर बस स्टैंड पर खत्म हुआ।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ एक सजी-धजी गाड़ी पर खड़े नड्डा ने हाथ हिलाकर पार्टी समर्थकों का अभिवादन किया ।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराते हुए ''जय श्री राम'', ''नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद'' और ''जेपी नड्डा जिंदाबाद'' जैसे नारे लगाए।

रोडशो को देखने के लिये सड़क के दोनों ओर सैंकड़ों लोग जमा थे।

नड्डा इसके बाद जिले में संगठन की एक बैठक और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए