लाइव न्यूज़ :

घायल ममता सभा के दौरान वापस पैरों पर खड़ी हुईं, राष्ट्रगान गाया, कल पश्चिम बंगाल के 30 सीटों पर डाले जाएंगे वोट

By भाषा | Updated: March 31, 2021 07:16 IST

सभा के दौरान ममता बनर्जी ने अपने विश्वस्त सहयोगी सुब्रत बख्शी और डोला सेन को अपनी तरफ आने का इशारा किया, इसके बाद उनके सहारे से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री अपने पैरों पर खड़ी हुईं।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल की चुनावी जंग अब दूसरे चरण में पहुंच चुकी है। एक अप्रैल को 30 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 

नंदीग्राम: तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी का पैर 10 मार्च को चोटिल हो गया था और तब से वह व्हीलचेयर पर बैठकर प्रचार कर रही हैं, लेकिन मंगलवार को नंदीग्राम में प्रचार थमने से पहले अपने पैरों पर खड़ी हुईं और राष्ट्रगान गाया।

चुनाव प्रचार थमने से कुछ देर पहले बनर्जी ने नंदीग्राम में अपनी अंतिम सभा में राष्ट्र गान गाया। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज थम गया । दूसरे चरण में प्रदेश में एक अप्रैल को मतदान होगा। सभा के दौरान बनर्जी ने अपने विश्वस्त सहयोगी सुब्रत बख्शी और डोला सेन को अपनी तरफ आने का इशारा किया, इसके बाद उनके सहारे से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री अपने पैरों पर खड़ी हुईं।

वह असहज लग रही थी, लेकिन टीएमसी के दो नेता उन्हें पकड़े हुए थे जिनके सहारे वह मंच पर खड़ी रही और राष्ट्र गान गाने में अन्य का साथ देती रहीं। राष्ट्र गान पूरा होते ही वह पुन: व्हीलचेयर पर बैठ गईं और बाद में उनके सुरक्षा कर्मी उन्हें मंच से नीचे ले आए।  

बंगाल की चुनावी जंग अब दूसरे चरण में पहुंच चुकी है। एक अप्रैल को 30 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। ये 30 सीटें बंगाल के चार जिलों में हैं. इनमें पूर्वी मिदनापुर की 9 सीटें हैं जिनमें नंदीग्राम की वो चर्चित सीट भी शामिल है जो बंगाल की चुनावी जंग का ग्राउंड जीरो है। इसके अलावा पश्चिमी मिदनापुर की 9 सीटें। बांकुरा की 8 सीटें और दक्षिण 24 परगना की 4 सीटों पर दूसरे राउंड में वोटिंग होगी।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं