लाइव न्यूज़ :

कूच बिहार में CISF जवानों ने फायरिंग क्यों की और कैसे गई चार लोगों की जान? जानिए चुनाव आयोग ने इस पर क्या कहा

By विनीत कुमार | Updated: April 10, 2021 21:04 IST

West Bengal Election: चुनाव आयोग ने कूच बिहार की घटना पर कहा है कि गलतफहमी के कारण भीड़ ने सीआईएसएफ और चुनाव अधिकारियों पर हमला बोला था। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों को फायरिंग करनी पड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दौरान कूच बिहार के एक बूथ पर हुई फायरिंगसीआईएसएफ जवानों की ओर से कई गई फायरिंग में 4 लोगों की मौत की खबर हैचुनाव आयोग ने कहा है कि भीड़ ने गलतफहमी में सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया था, जिसके बाद ये घटना हुई

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में शनिवार को एक मतदान केंद्र पर हुई गोलीबारी और चार लोगों की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। टीएमसी और ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। साथ ही गृह मंत्री का इस्तीफा भी मांगा है। 

वहीं, इस पूरे मामले पर चुनाव आयोग का बयान आया है। चुनाव आयोग ने कहा कि फायरिंग की घटना कुछ स्थानीय लोगों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर हमले के बाद हुई। चुनाव आयोग ने कहा कि कुछ गलतफहमी के कारण बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था।

चुनाव आयोग के अनुसार भीड़ ने सुरक्षाकर्मियों से उनके हथियार भी छीनने की कोशिश की थी। इसके बाद मजबूरन सीआईएसएफ जवानों को पहले हवा में फायर करना पड़ा और इसके बावजूद स्थिति नहीं संभलने के कारण जवानों ने फायरिंग की। बता दें कि इस घटना में चार लोगों की मौत हुई है जबकि सात घायल हुए हैं।

चुनाव आयोग ने कूच बिहार की घटना पर क्या कहा

चुनाव आयोग ने मीडिया के लिए बयान जारी किया है। चुनाव आयोग ने बताया है कि कूच बिहार के सीतलकूची विधानसभा सीट पर बूथ नंबर 126 में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा था।

आयोग के अनुसार इसी दौरान वहां मानिक मोहम्मद नाम का एक युवक भी था, जो बीमार था। कुछ स्थानीय महिलाएं उसकी देखभाल कर रही थीं। जिला पुलिस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए स्थिति को देखते हुए सीआईएसएफ के कुछ जवान उसके पास गए और लड़के के स्वास्थ्य के बारे में पूछा।

साथ ही इन जवानों ने ये भी पूछा कि अगर जरूरत है तो पुलिस की गाड़ी से उसे अस्पताल पहुंचाया जा सकता है। इसी दौरान अन्य लोगों को लगा कि जवानों ने इस लड़के के साथ मारपीट की है। इन लोगों ने गलतफहमी में हंगामा शुरू कर दिया और तभी 300 से 350 गांववाले वहां जमा हो गए। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं।

भीड़ ने किया सुरक्षाकर्मियों पर हमला

चुनाव आयोग के अनुसार गलतफहमी के कारण भीड़ ने सीआईएसएफ जवानों पर भी हमला किया। भीड़ में कुछ लोगों के पास ऐसे हथियार भी थे जिससे गंभीर चोट लग सकती थी। भीड़ ने चुनाव अधिकारियों पर भी हमला करने की कोशिश की।

चुनाव आयोग ने बताया है कि हालात को देखते हुए सीआईएसएफ जवानों ने पहले हवा में फायरिंग की और भीड़ को हटाने की कोशिश की। इस दौरान हालांकि भीड़ और उग्र होती जा रही थी। ऐसे में जवानों के सामने और कोई विकल्प नहीं था और उन्होंने फायरिंग कर दी, जिससे चार लोगों की जान चली गई।

चुनाव आयोग ने कहा है कि सीआईएसएफ ने इस मामले में एफआईआर भी स्थानीय पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी है और मामले की जांच की जा रही है। चुनाव आयोग के अनुसार स्थिति क्षेत्र में नियंत्रण में है।    

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर