लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: राशन घोटाला मामले में ईडी का एक्शन, TMC नेता शंकर आध्या गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: January 6, 2024 10:00 IST

कथित पश्चिम बंगाल राशन वितरण घोटाले में उनसे जुड़े परिसरों पर व्यापक तलाशी के बाद ईडी ने टीएमसी नेता शंकर आध्या को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी मामले में छापेमारी के दौरान ईडी टीम पर हमले के एक दिन बाद हुई।

Open in App

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय की तबाड़तोड़ कार्रवाई जारी है। राज्य में हुए राशन घोटाला मामले में जांच कर रही ईडी ने शनिवार को एक्शन लेते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शंकर आध्या को गिरफ्तार कर लिया है।

यह गिरफ्तारी एक अन्य टीएमसी नेता के आवास पर छापेमारी करने जा रही ईडी की टीम पर हमले के एक दिन बाद हुई। बनगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर आध्या को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में उनसे जुड़े परिसरों पर ईडी द्वारा व्यापक तलाशी के बाद गिरफ्तार किया गया था।

उनकी पत्नी ज्योत्सना आध्या ने दावा किया कि जांच के दौरान जांच एजेंसी के अधिकारियों के साथ सहयोग करने के बावजूद उनके पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

गौरतलब है कि जब ईडी की टीम टीएमसी नेता को गिरफ्तार कर ले जा रही थी तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू  कर दिया। हालांकि, केंद्रीय जांच टीम किसी तरह नेता को वहां से ले गई।

मालूम हो कि ईडी कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में शंकर आध्या और एक अन्य टीएमसी नेता सहजान शेख के परिसरों पर छापेमारी कर रही थी।

जांच एजेंसी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में लाभार्थियों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का लगभग 30 प्रतिशत राशन खुले बाजार में भेज दिया गया था।

जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी का कहना है कि पश्चिम बंगाल में लाभार्थियों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का लगभग 30 प्रतिशत राशन खुले बाजार में भेज दिया गया था। शुक्रवार को, ईडी अधिकारियों पर संदेशकाली में कथित तौर पर सहजान शेख के समर्थकों की भीड़ ने हमला किया, जब वे कथित राशन वितरण घोटाले में उनके आवास पर छापा मारने जा रहे थे।

हमले के दौरान उनकी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।  जांच एजेंसी ने कहा कि "800-1,000 लोगों" का एक समूह "मौत का कारण बनने के इरादे से" हमले में शामिल था।

इस घटना से राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है और राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने हमले को ''भयानक'' बताते हुए कहा कि हिंसा को रोकना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पश्चिम बंगाल कोई "बनाना रिपब्लिक" नहीं है।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयटीएमसीपश्चिम बंगालED
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर