लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: सीमा पर तैनात बीएसएफ के 2 जवानों पर बांग्लादेशी ग्रामीणों का जानलेवा हमला, हथियार भी छीने

By अंजली चौहान | Updated: February 27, 2023 10:42 IST

गौरतलब है कि घटना बीते रविवार की है। इस घटना का अंजाम देने में करीब सौ से अधिक बांग्लादेशी ग्रामीणों का हाथ है, जिन्होंने धारदार हथियार से दोनों बीएसएफ के जावानों पर अचानक हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों पर हुआ जानलेवा हमला सीमा पर गश्त कर रहे दो जवानों पर धारदार हथियार से हमला बांग्लादेशी किसानों ने जबरन भारत में घुसने के लिए जवानों पर किया हमला

कोलकाता:भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर दो सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर घातक हमले के कारण जवान गंभीर रूर से घायल हो गए हैं। सूचना मिली है कि पश्चिम बंगाल की सीमा पर तैनात जवानों पर बांग्लादेशी किसानों ने जानलेवा हमला किया है। हमले के बाद ग्रामीणों ने जवानों से उनके हथियार बी छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

दरअसल, घटना उस वक्त हुई जब बांग्लादेश किसान भारत की सीमा में अपने मवेशियों को चराने के लिए जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसदौरान निर्मलचर सीमा चौकी के पास उस समय 35वीं बटालियन के दो जवान गश्त लगा रहे थे। जवानों ने मवेशियों को चराने के लिए बांग्लादेशी किसानों को दाखिल नहीं होने दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जवानों पर हमला कर दिया। 

गौरतलब है कि घटना बीते रविवार की है। इस घटना का अंजाम देने में करीब सौ से अधिक बांग्लादेशी ग्रामीणों का हाथ है, जिन्होंने धारदार हथियार से दोनों बीएसएफ के जावानों पर अचानक हमला कर दिया। बीएसएफ की ओर से एक बयान जारी कर सूचना दी गई है कि हमले में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल है और उनका इलाज जारी है। इसके अलावा बीएसएफ मामले की जांच कर रही है। 

भारतीय किसानों ने की थी शिकायत 

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल से सटे बांग्लादेश के बॉर्डर पर रह रहे किसानों ने बीएसएफ से शिकायत की थी कि बांग्लादेश के किसान कथित तौर पर मवेशियों को चराने के बहाने से उनकी फसलों को खराब करते हैं। भारतीय किसानों का कहना है कि मवेशियों को चराने के लिए वह उनके खेतों में दाखिल होते हैं और जानबूझकर उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।

शिकायत मिलने के बाद बीएसएफ ने किसानों को आश्वासन देते हुए कार्रवाई की थी। जानकाकी के अनुसार, बीएसएफ के जवानों ने किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीमा के पास अस्थायी रूप से एक चौकी स्थापित की थी। 

रविवार को जब क्षेत्र में गश्त कर रहे दो जवानों ने बांग्लादेशी किसानों को अपने मवेशियों को सीमा पार लाने से रोकने की कोशिश की तो दर्जनों की संख्या में बदमाशों ने उनपर लाठी-डंडों और धारदात हथियारों से हमला कर दिया। ये हथियार मुख्य रूप से खेती के काम में आते हैं। घटना की सूचना मिलते ही अन्य जवान मौके पर पहुंचे और घायल जवानों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। 

बता दें कि बीएसएफ ने इस मुद्दे को बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेशी (बीजीबी) के सामने उठाया है और फ्लैग मीटिंग बुलाई है। बीएसएफ इस बैठक के जरिए ये सुनिश्चित करना चाहती है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो और हथियारों की बरामदगी की जा सके। 

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलभारतबांग्लादेशपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन