लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः ‘सितरंग’ तूफान की हलचल तेज, कई इलाकों में में बारिश और तेज हवाएं, दीपावली और काली पूजा के उत्सव में खलल पड़ने का खतरा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2022 22:03 IST

कोलकाता में सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर कर दिया। सोमवार शाम को कोलकाता की अधिकांश सड़कों पर एक सुनसान नजारा था, जो आम तौर पर इस दौरान देवी काली की मूर्तियों के साथ बाजारों में जाने वाले हजारों लोगों से भरा रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देदीपावली और काली पूजा के उत्सव में खलल पड़ने का खतरा पैदा हो गया है।रोशनी से जगमग शहर की सड़कों का नजारा भी इस बार तूफान के कारण फीका रहा।उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के ऊपर से गुजरा और इसके बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।

कोलकाताः उत्तर बंगाल की खाड़ी में उठे ‘सितरंग’ तूफान के उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने और सोमवार को सागर द्वीप से 260 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में टकराने के बाद मौसम विभाग ने तटीय बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसके परिणामस्वरूप दीपावली और काली पूजा के उत्सव में खलल पड़ने का खतरा पैदा हो गया है।

 

कोलकाता में सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर कर दिया। सोमवार शाम को कोलकाता की अधिकांश सड़कों पर एक सुनसान नजारा था, जो आम तौर पर इस दौरान देवी काली की मूर्तियों के साथ बाजारों में जाने वाले हजारों लोगों से भरा रहता है।

रोशनी से जगमग शहर की सड़कों का नजारा भी इस बार तूफान के कारण फीका रहा। हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा ने राज्य के तटीय जिलों को प्रभावित किया, जबकि कोलकाता में भी हल्की वर्षा के साथ बादल छाए रहे। उत्तर-पूर्वोत्तर दिशा में 33 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा ‘सितरंग’ तूफान अपराह्न ढाई बजे सागर द्वीप के दक्षिण-पूर्व में 260 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के ऊपर से गुजरा और इसके बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।

तूफान के कारण 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने जबकि सोमवार रात तक हवा की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे में तब्दील होने की आशंका है। मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि इसके मंगलवार तड़के तिनकोना द्वीप और बारिसल के पास सैंडविप के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि तूफान के परिणामस्वरूप सोमवार को दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पुरबा मेदिनीपुर और दक्षिण बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के आस-पास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। इसके साथ ही उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और नदिया जिलों में भी मंगलवार को बारिश होगी।

मौसम विभाग ने दक्षिण असम, त्रिपुरा, मेघालय और मिजोरम में भारी से बहुत भारी बारिश जबकि उत्तरी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश होगी।

खराब मौसम के कारण दक्षिण बंगाल में दीपावली और काली पूजा समारोह आंशिक रूप से प्रभावित हुए। हालांकि, खराब मौसम के बावजूद कोलकाता में कालीघाट, दक्षिणेश्वर, थंथानिया और झील कालीबाड़ी जैसे लोकप्रिय काली मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

काली पूजा राज्य में विशेष रूप से उत्तर 24 परगना जिले में मनाई जाती है, जहां इसे कई मंदिरों के साथ-साथ कई घरों में सामुदायिक पूजा आयोजकों द्वारा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि चक्रवात से मुख्य रूप से प्रभावित क्षेत्र पश्चिम बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले के तटीय क्षेत्रों के सुंदरबन और बांग्लादेश में कुछ तटीय इलाके होंगे।

इन इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश, 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और उच्च ज्वार की लहरों से कच्चे तटबंधों और सड़कों को नुकसान होने की संभावना है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति और संचार में भी व्यवधान होने की आशंका है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीचक्रवाती तूफानअसमभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे