लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस नेता कौस्तव बागची गिरफ्तार, सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

By अंजली चौहान | Published: March 04, 2023 11:53 AM

पुलिस ने कांग्रेस नेता से घंटों पूछताछ के बाद शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कांग्रेस प्रवक्ता को गिरफ्तार कर लिया। 

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल कांग्रेस लीडर को पुलिस ने शनिवार को किया गिरफ्तार सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी का है आरोप कांग्रेस नेता कौस्तव बागची को उनके आवास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता कौस्तव बागची को कोलकाता पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता ने एक निजी चैनल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। 

जानकारी के अनुसार, कोलकाता के बुर्तोल्ला थाने से पुलिस की एक टीम तड़के करीब तीन बजे बैरकपुर स्थित कांग्रेस नेता के आवास पर पहुंची। पुलिस ने कांग्रेस नेता से घंटों पूछताछ के बाद शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कांग्रेस प्रवक्ता को गिरफ्तार कर लिया। 

इन धाराओं में केस हुआ दर्ज 

गौरतलब है कि कोलकाता पुलिस ने कांग्रेस नेता बागची के खिलाफ कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 354ए (यौन उत्पीड़न), 505(किसी भी व्यक्ति को अपराध करने के लिए प्रेरित करने या प्रेरित करने की संभावना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने धारा 509, 506 और 153 के तहत भारतीय दंड संहिता के अनुसार केस दर्ज किया है। 

कौस्तव बागची ने खुद गिरफ्तारी की दी जानकारी 

शनिवार सुबह पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर खुद कांग्रेस नेता ने फेसबुक के जरिए जानकारी साझा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "कौस्तव बागची झुकेगा नहीं और बहुत जल्द जेल से रिहा होंगे..." उनके पोस्ट के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया है।

बंगाल कांग्रेस कार्यकर्ता बागची की जल्द रिहाई की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुर्तोल्ला पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

कांग्रेस ने गिरफ्तारी की किया विरोध 

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने अपने नेता की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता सुमन रॉय चौधरी ने कहा, "मैं कौस्तव बागची को आधी रात को गिरफ्तार करने के लिए कोलकाता पुलिस की कड़ी निंदा करता हूं।" उन्होंने कहा कि ममता सरकार किसी की बोलने की आजादी नहीं छीन सकती। सरकार को कौस्तव बागची को तुरंत रिहा कर देना चाहिए। 

उन्होंने यह भी कहा कि जैसा कि टीएमसी को मुर्शिदाबाद के सागरदिघी निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा, वो बदले की भावना से बदला लेने की कोशिश कर रही है। इस राज्य में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का काम किया जा रहा है।

बता दें कि कोलकाता पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार कांग्रेस नेता कौस्तव बागची को आज बैंकशाल अदालत में पेश किया जाएगा और वे उसकी पुलिस हिरासत की मांग करेंगे। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीकांग्रेसKolkata Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: यूपी में बीजेपी उम्मीदवार को 8 बार वोट देने वाले शख्स का वीडियो वायरल, विपक्ष ने की जाँच की माग, केस दर्ज

भारतLok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने टीएमसी पर संदेशखाली महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाने का आरोप लगाया

भारतLok Sabha Elections 2024: "ये चुनाव 'राम भक्त' और 'राम द्रोहियों' के बीच है, जनता उन्हें सत्ता में लाएगी, जो राम को लेकर आये हैं", योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: 'वायनाड से भागकर रायबरेली गए, सबको कहते घूम रहे हैं कि ये मेरी मम्मी की सीट है' , पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

भारतLok Sabha Elections 2024: "मनोज तिवारी हार रहे हैं, इसलिए मेरे खिलाफ अफवाह फैलाकर हमला करवा रहे हैं" इंडिया गठबंघन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: यूपी की 41 सीटों पर भाजपा को इंडिया गठबंधन की चुनौती, सपा-कांग्रेस का जातिगत फार्मूला बनता जा रहा भाजपा की परेशानी

भारतMaharashtra Lok Sabha Elections: आगे बढ़ें और मतदान अधिकार को बढ़ावा दें, जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते हमें..., शाहरुख और सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लिखा...

भारतSwati Maliwal case: 'आप' ने 13 मई को पीसीआर कॉल डिटेल्स लीक करने में दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाया

भारतLok Sabha Elections 2024: 'कांग्रेस देश में धार्मिक आधार पर आरक्षण का समर्थन नहीं करती है', जयराम रमेश ने किया दावा

भारत20 मई से संसद की सुरक्षा पूरी तरह होगी CISF के हवाले होगी, 3,317 जवान रहेंगे मुस्तैद, 'ब्लैक कैट' कमांडो के साथ प्रशिक्षण लिया