लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने की पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह से मुलाकात, राष्ट्रपति शासन पर स्पष्ट किया रुख

By भाषा | Updated: June 10, 2019 14:44 IST

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर त्रिपाठी ने कहा कि बैठक के दौरान ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई। राज्यपाल ने लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से पहली बार मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर त्रिपाठी ने कहा कि बैठक के दौरान ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई। राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सोमवार को मुलाकात की।

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार को परामर्श जारी किए जाने के बीच राज्य के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सोमवार को मुलाकात की।

त्रिपाठी ने यहां शाह से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को पश्चिम बंगाल की स्थिति से अवगत किया। मैं विस्तृत जानकारी नहीं दे सकता।’’

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर त्रिपाठी ने कहा कि बैठक के दौरान ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई। राज्यपाल ने लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से पहली बार मुलाकात की।

उन्होंने बैठक से पहले संवाददाताओं से कहा था कि यह शिष्टाचार भेंट है क्योंकि उन्होंने मोदी के दूसरी बार कार्यभार संभालने के बाद उनसे मुलाकात नहीं की है।

यह बैठक ऐसे समय हुई है जब राज्य में चुनाव के बाद हिंसा को लेकर केंद्र और पश्चिम बंगाल के बीच तनातनी की स्थिति पैदा हो गई है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो