लाइव न्यूज़ :

ईद पर सीएम ममता बनर्जी ने शायराना अंदाज में दी बधाई, कहा- हमसे जो टकराएगा वो चूर-चूर हो जाएगा

By स्वाति सिंह | Updated: June 5, 2019 11:57 IST

ईद के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबको बधाई दी। इसके साथ ही केंद सरकार पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने ट्वीट कर सबको बधाई दी। ईद के मौके ममता ने अल्पसंख्यकों को मुबारकबाद देते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टिएमसी नेता ममता बनर्जी ने ईद-उल-फितर लोगों को बधाई दी। बुधवार को ईद के मौके ममता ने अल्पसंख्यकों को मुबारकबाद देते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डरने की जरूरत नहीं है और जो भी उनसे टकराएगा, वह चूर-चूर हो जाएगा। 

ममता ने शायराना अंदाज में कहा 'त्याग का नाम है हिन्दू, ईमान का नाम है मुस्लिम, प्यार का नाम है ईसाई, सिखों का नाम है बलिदान। ये है हमारा प्यारा हिंदुस्तान।इसकी रक्षा हम लोग करेंगे।जो हमसे टकराएगा वो चूर-चूर हो जाएगा। ये हमारा नारा है।'

उन्होंने आगे कहा 'डरने की कोई बात नहीं है। मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है।कभी-कभी जब सूरज उगता है, तो उसकी किरणें बहुत कठोर होती हैं लेकिन बाद में वह दूर हो जाती हैं। डरो मत, जितनी तेजी से उन्होंने ईवीएम पर कब्जा किया है, उतनी ही तेजी से वे चले भी जाएंगे।' इससे पहले ममता बनर्जी ने ट्वीट कर सबको बधाई दी। उन्होंने लिखा 'ईद-उल-फितर के मौके पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है, लेकिन त्योहार सार्वभौमिक हैं।आइए हम एकता की इस भावना को बनाए रखें और शांति और सद्भाव में एक साथ रहें।'

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ईद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील