लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी का दावा- 2024 में सत्ता में नहीं आएगी भाजपा, देश में 40 फीसदी बढ़ी बेरोजगारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 27, 2022 15:59 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके (भाजपा) के पास कोई काम नहीं है। बनर्जी ने कहा कि बंगाल को तोड़ना आसान नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देबनर्जी ने कहा कि भारत में बेरोजगारी 40 फीसदी बढ़ रही है लेकिन बंगाल में 45 फीसदी कम हो गई।उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि भाजपा 2024 में (सत्ता में) नहीं आएगी।उन्होंने ये भी कहा कि वे सिर्फ बंगाल की खराब छवि बनाना चाहते हैं।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके (भाजपा) के पास कोई काम नहीं है, उनका काम 3-4 एजेंसियों के जरिए राज्य सरकारों को अपने हाथ में लेना है। उन्होंने महाराष्ट्र, अब झारखंड पर कब्जा कर लिया है लेकिन बंगाल ने उन्हें हरा दिया है। 

बनर्जी ने कहा कि बंगाल को तोड़ना आसान नहीं है क्योंकि आपको पहले रॉयल बंगाल टाइगर से लड़ना होगा। अपनी बात को जारी रखते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "मुझे विश्वास है कि भाजपा 2024 में (सत्ता में) नहीं आएगी। भारत में बेरोजगारी 40 फीसदी बढ़ रही है लेकिन बंगाल में 45 फीसदी कम हो गई...आज मीडिया ट्रायल चल रहा है और वे लोगों को आरोपी कह रहे हैं। वे सिर्फ बंगाल की खराब छवि बनाना चाहते हैं।"

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि जनता 2024 के लोकसभा चुनावों में उसे (भाजपा को) केंद्र की सत्ता से बाहर कर देगी। यही नहीं, बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की विशाल शहीद दिवस रैली में देश के संस्थानों को बर्बाद करने का भी भाजपा पर आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा था कि जिनकी भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में कोई भूमिका नहीं थी, वे देश का इतिहास फिर से लिखने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा था, "भाजपा को 2024 में जनादेश से सत्ता से हटा दिया जाएगा। उन्हें पराजित किया जाएगा। मैं दृढ़तापूर्वक कहती हूं कि भाजपा को अकेले अपने दम पर बहुमत नहीं मिलेगा और जब ऐसा होगा तो अन्य दल अगली सरकार बनाने के लिए एकजुट हो जाएंगे।"

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालTrinamool CongressBJPBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?