लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में बस और टैंकर की टक्कर में सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 1, 2019 04:36 IST

West Bengal: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बस और टैंकर की भीषण भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गई

Open in App
ठळक मुद्देमुर्शिदाबाद के एनएच-34 पर हुए सड़क हादसे में 7 की मौतये हादसा बस और टैंकर की भीषण भिड़ंत से हुआ

ब्रह्मपुर (पश्चिम बंगाल): मुर्शिदाबाद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर शनिवार को एक निजी बस और तेल टैंकर की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। फरक्का पुलिस थाना क्षेत्र के खोइराकांडी में बस और टैंकर के बीच आमने-सामने की टक्कर उस समय हुई, जब दोनों एक ही लेन पर चल रहे थे क्योंकि दूसरी लेन की मरम्मत हो रही थी।

पुलिस ने बताया कि सुबह कोहरा होने के कारण दोनों वाहनों के चालक संभवत: एक दूसरे को देख नहीं पाए। इस हादसे में दोनों चालकों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए अन्य लोग बस के यात्री थे। बस सिलीगुड़ी से ब्रह्मपुर जा रही थी जबकि टैंकर कोलकाता से असम जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि घायलों को बेनियाग्राम, तारापुर और फरक्का में सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा। बाद में एक क्रेन और रिकवरी वैन की मदद से वाहनों को फरक्का पुलिस थाने लाया गया।

मृतकों की पहचान टैंकर चालक सोनू कुमार (30), बस चालक सुकुमार दास (40), सुष्मिता मोदक (46), अरुप घोष (28), अनिसुर रहमान (26), अजय सिंह (43) और रफीक उल अंसारी के रूप में की गई है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप