लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: BJP ने राज्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, कहा- 108 नगर पालिकाओं के चुनाव को अमान्य घोषित करें

By रुस्तम राणा | Updated: February 27, 2022 18:49 IST

इस पत्र में बीजेपी ने चुनाव आयुक्त से मांग की है कि वे राज्य में हुए 108 नगर पालिकाओं के चुनाव को अमान्य घोषित करें।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी का आरोप, टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव में की गई हिंसाराज्यपाल ने कल सुबह 10 बजे राज्य चुनाव आयुक्त को किया तलब

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में हुए नगर पालिका के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। इस पत्र में बीजेपी ने चुनाव आयुक्त से मांग की है कि वे राज्य में हुए 108 नगर पालिकाओं के चुनाव को अमान्य घोषित करें। 

बीजेपी का आरोप है कि राज्य में हुए नगर निकाय चुनाव में मौजूदा राज्य सरकार हिंसा को रोकने में नाकाम रही है। चुनाव में असमाजिक तत्वों, गुंडों और सत्तारूढ़ टीएमसी के कार्यकर्ताओं के द्वारा हिंसा की गई है। अपने पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य चुनाव आयुक्त को कल सुबह 10 बजे से पहले किसी भी समय नगर निगम चुनावों में हिंसा और अराजकता के परिदृश्य को दर्शाने वाले खतरनाक इनपुट के मद्देनजर बुलाया है। 

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में 108 नगर पालिकाओं के लिए मतदान रविवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग को सूचित किया गया कि मतदान शाम 5 बजे तक होगा। इसी बीच ये खबर आई है कि उत्तर 24 परगना में पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव के लिए मतदान के दौरान टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालMunicipal CorporationBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर