लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: रायगंज से भाजपा विधायक कृष्ण कल्याणी टीएमसी में शामिल, अब तक बीजेपी के 5 एमएलए सीएम ममता के साथ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 27, 2021 17:59 IST

कोलकाताः भाजपा के कृष्णनगर उत्तर सीट से विधायक मुकुल राय, बिष्णुपुर सीट से विधायक तन्मय घोष, बगदाह सीट से विधायक विश्वजीत दास, कालियागंज सीट से विधायक सौमेन राय तृणमूल में शामिल हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रीयो भाजपा छोड़ टीएमसी में शामिल हो गए थे।5 विधायक टीएससी के साथ जुड़ गए हैं।

कोलकाता: रायगंज से भाजपा विधायक कृष्ण कल्याणी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इस महीने की शुरुआत में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। राज्य मंत्री पार्थ चटर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज से विधायक हैं। भाजपा के नाराज चल रहे थे। विधानसभा चुनाव के समय भाजपा विधायकों की संख्या 77 थी, जो अब घटकर 70 हो गई है। जिसमें 5 विधायक टीएससी के साथ जुड़ गए हैं। भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो शनिवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए थे।

कल्याणी इस साल के शुरू में हुए विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले पांचवे भाजपा विधायक हैं। इसे विपक्षी भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। वह तृणमूल कांग्रेस के उत्तरी दिनाजपुर जिले के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में आ गये थे और उन्हें रायगंज निवार्चन क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया था। पिछले कुछ समय से उनका उत्तरी दिनाजपुर जिले में पार्टी के मामलों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी से मतभेद चल रहे थे।

कल्याणी का यहां तृणमूल कांग्रेस के मुख्यालय में पार्टी महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ मंत्री पार्थ चटर्जी ने स्वागत किया। इस मौके पर कल्याणी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ आत्मसम्मान वाला कोई भी व्यक्ति भाजपा में स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर सकता। ’’ उन्होंने कहा कि वह केंद्र की ‘जनविरोधी नीतियों’ से परेशान भी थे जिसने ईंधन के बढ़ते दामों पर रोक लगाने के लिए एक भी कदम नहीं उठाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं लगातार सोच रहा था कि मैं अब भाजपा का हिस्सा नहीं रह सकता। यदि मैंने विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की कल्याणकारी नीतियों के पक्ष में नहीं बोला तो वह मेरी गलती थी जिसे मैं अब सुधारना चाहता हूं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यदि कोई विधायक के तौर पर अच्छा काम करना चाहता है तो भाजपा में उसे ऐसा करने नहीं दिया जाता है।’’

कल्याणी के बयान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि कल्याणी को स्पष्ट करना चाहिए कि ममता बनर्जी की नीतियों को लेकर उनकी नींद अचानक कैसे खुली। उन्होंने कहा कि अपने निजी हित की पूर्ति के लिए कल्याणी तृणमूल में शामिल हो गये और भविष्य में रायगंज के लोग उन्हें इसका करारा जवाब देंगे।

कल्याणी ने इस माह के शुरू में भाजपा छोड़ दी थी लेकिन उन्होंने भाजपा विधायक के रूप में इस्तीफा नहीं दिया। उनसे पहले, भाजपा के कृष्णनगर उत्तर सीट से विधायक मुकुल राय, बिष्णुपुर सीट से विधायक तन्मय घोष, बगदाह सीट से विधायक विश्वजीत दास, कालियागंज सीट से विधायक सौमेन राय तृणमूल में शामिल हो चुके हैं। आसनसोल लोकसभा सीट से सांसद बाबुल सुप्रियो भी तृणमूल कांग्रेस में आ चुके हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीममता बनर्जीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर