लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विधानसभाः विपक्ष का नेता बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे शुभेन्दु अधिकारी, अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2021 20:26 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय ने गृह मंत्री और पश्चिम बंगाल के नेता की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ शुभेन्दु अधिकारी जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की। गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह बंगाल के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक कड़े मुकाबले में मात दी थी।

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं भाजपा विधायक शुभेन्दु अधिकारी ने चुनाव के बाद हिंसा समेत राज्य संबंधी विभिन्न मामलों पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मंगलवार को मुलाकात की।

अधिकारी, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी नीत पिछली सरकार में मंत्री थे, लेकिन वह राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गए। राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता बनने के बाद अधिकारी ने पहली बार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की। शाह के कार्यालय ने गृह मंत्री और पश्चिम बंगाल के नेता की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ शुभेन्दु अधिकारी जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की।’’ पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता ने ट्वीट किया कि उन्होंने शाह के साथ राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की और बंगाल के कल्याण के लिए उनका आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा, ‘‘माननीय गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह बंगाल के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।’’

पश्चिम बंगाल में इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक कड़े मुकाबले में मात दी थी। इसके बाद, अधिकारी ने नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की और पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा समेत विभिन्न मामलों पर चर्चा की। नड्डा के साथ बैठक के बाद अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम बंगाल में हालात बहुत विकट हैं, क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं को राज्य में लगातार धमकियां मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि भगवा दल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ा है और उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश करेगा। अधिकारी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। गौरतलब है कि मोदी और ममता के बीच चक्रवाती तूफान ‘यास’ के कारण हुए नुकसान की समीक्षा को लेकर हुई बैठक में अधिकारी की मौजूदगी से तृणमूल नेता नाराज हो गईं थी।

इसके कुछ दिनों बाद ही अधिकारी भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, ममता बनर्जी उस बैठक में देर से पहुंची थीं और चक्रवात से हुए नुकसान के संबंध में एक रिपोर्ट देकर वहां से चली गई थीं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालशुभेंदु अधिकारीअमित शाहजेपी नड्डाममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील