लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः चौथे चरण की 44 सीटों पर प्रचार अभियान समाप्त

By भाषा | Updated: April 8, 2021 19:01 IST

Open in App

कोलकाता, आठ अप्रैल पश्चिम बंगाल में चौथे चरण में पांच जिलों की 44 विधानसभा सीटों के लिए प्रचार अभियान बृहस्पतिवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। इन सीटों पर 10 अप्रैल को मतदान होगा।

दक्षिण बंगाल के हावड़ा (भाग दो), दक्षिण 24 परगना (भाग तीन), हुगली (भाग दो) और उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार तथा कूचबिहार में शुक्रवार को होने वाले चुनाव में 1,15,81,022 मतदाता 373 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे।

कुल मतदाताओं में 58,82,514 पुरुष, 56,98,218 महिलाएं और ‘थर्ड जेंडर’ के 290 सदस्य शामिल हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक होगा। इन सीटों पर 15,940 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ेंगे।

इस चरण में हावड़ा की नौ, दक्षिण 24 परगना की 11, अलीपुरद्वार की पांच, कूचबिहार की नौ और हुगली की 10 सीटों पर मतदान होगा।

इस चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों में बंगाल रणजी के पूर्व कप्तान मनोज तिवारी (शिबपुर सीट, तृणमूल कांग्रेस) और राज्य के शिक्षा मंत्री और बेहला पश्चिम सीट से वर्तमान विधायक पार्थ चटर्जी शामिल हैं।

इसके अलावा टॉलीगंज सीट पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का मुकाबला राज्य के खेल मंत्री अरूप बिस्वास से है।

बेहला पूर्व सीट पर भाजपा की उम्मीदवार पायल सरकार का मुकाबला रत्ना चटर्जी से है जो शहर के पूर्व महापौर और अग्निशमन मंत्री शोभन चटर्जी की पत्नी हैं।

राज्य के पूर्व वन मंत्री राजीव बनर्जी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं और वह दोमजुर सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

हुगली के चिन्सुराह सीट पर भाजपा सांसद और अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी चुनावी मैदान में हैं।

चौथे चरण की 44 सीटों पर संवेदनशील स्थिति को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने सीएपीएफ की कम से कम 789 कंपनियां तैनात करने का निर्णय लिया है। कूचबिहार में सबसे ज्यादा 187 कंपनियां तैनात की जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए