लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता सयंतन बसु बोले- तुम एक मारोगे तो हम चार मारेंगे, आयोग ने भेजा नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2021 20:50 IST

निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार शाम भाजपा के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष के विवादास्पद बयान के लिए उनके प्रचार करने पर 24 घंटे की पाबंदी लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्देघोष ने कहा था कि ‘‘कई जगहों पर सीतलकूची जैसी घटनाएं होंगी।’’ चुनाव आचार संहिता, जनप्रतिनिधि अधिनियम और भादंवि के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया है।पाबंदी 15 अप्रैल के शाम सात बजे से 16 अप्रैल के शाम सात बजे तक प्रभावी होगी।

नई दिल्लीः निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता सयंतन बसु को चुनावी भाषण के दौरान भड़काऊ बयानबाजी के लिए आज नोटिस भेजा और 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा।

बसु ने उत्तरी चौबीस परगना के बड़नगर में चुनावी सभा में सीतलकुची फायरिंग कांड के बारे कहा था, ''तुम एक मारोगे, तो हम चार मारेंगे।'' शिकायत पर आयोग की ओर से भेजे गए नोटिस के मुताबिक बसु ने कहा था, ''मैं, सयंतन बसु, आपको बताने आया हूं कि बहुत अधिक खेला खेलने की कोशिश मत करो, हम सीतलकुची का खेला खेलेंगे।

उन्होंने 18 वर्षीय आनंद बर्मन की हत्या की। वह भाजपा के शक्ति प्रमुख का भाई था, हमें अधिक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ी। उनमें से चार को स्वर्ग को रास्ता दिखा दिया गया, फिल्म 'शोले' में एक डायलॉग था कि तुम एक मारोगो तो हम तुम्हारे चार मारेंगे।

सीतलकुची ने यह देखा है... तुम हमारे एक मारोगे तो हम तुम्हारे चार मारेंगे...'' आयोग ने कहा कि बसु का भाषण में आदर्श चुनाव आचार संहिता, जनप्रतिनिधि अधिनियम और भादंवि के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया है।

भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के प्रचार करने पर 24 घंटे की पाबंदी

निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार शाम भाजपा के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष के विवादास्पद बयान के लिए उनके प्रचार करने पर 24 घंटे की पाबंदी लगा दी। घोष ने कहा था कि ‘‘कई जगहों पर सीतलकूची जैसी घटनाएं होंगी।’’ आदेश में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग ने घोष को ‘‘कड़ी चेतावनी’’ दी है और उन्हें आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान सार्वजनिक टिप्पणी करते समय इस तरह के बयान देने से परहेज करने की सलाह दी। पाबंदी 15 अप्रैल के शाम सात बजे से 16 अप्रैल के शाम सात बजे तक प्रभावी होगी।

इस दौरान घोष प्रचार नहीं कर पाएंगे। आयोग ने मंगलवार को घोष के कथित बयान के लिए उन्हें नोटिस जारी किया था। कूच बिहार जिले के सीतलकूची में मतदान के दौरान केंद्रीय बलों की गोलीबारी में चार लोगों की मौत के बाद घोष ने यह टिप्पणी की थी।

तृणमूल कांग्रेस ने घोष के बयान के खिलाफ निर्वाचन आयोग का रुख किया था। नोटिस में घोष की कथित टिप्पणी का जिक्र किया गया है, ‘‘अगर कोई हद पार करेगा तो आपने सीतलकूची में देख लिया कि क्या हुआ। कई जगहों पर सीतलकूची जैसी घटना होगी।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021चुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी