लाइव न्यूज़ :

West Bengal: TMC और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, 25 भाजपाई घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2019 11:22 IST

इससे पहले रविवार को उत्तर 24 परगना जिले में श्यामनगर रेलवे स्टेशन पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में तोड़-फोड़ की। इस घटना में अर्जुन सिंह के सिर में चोट लग गई। 

Open in App

पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। इस दौरान बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई। इस मारपीट में 25 भाजपाई घायल हैं। यह घटना बैरकपुर की ही है। जहां बीजेपी ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। 

मारपीट में घायल बीजेपी समर्थकों को अस्पताल में लाया गया है। इससे पहले रविवार को उत्तर 24 परगना जिले में श्यामनगर रेलवे स्टेशन पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में तोड़-फोड़ की। इस घटना में अर्जुन सिंह के सिर में चोट लग गई। 

 

इस घटना के बारे में अर्जुन सिंह ने बताया, 'वे हमारे पार्टी कार्यालय पर कब्जा करना चाहते थे। जब मैं चेक करने पहुंचा तो मेरी कार तोड़ दी गई। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी।' अर्जुन सिंह की कार पर हमले के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया जिससे कई लोग घायल हो गए। अर्जुन सिंह ने बताया, 'ये शांतिपूर्ण प्रदर्शन था। पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने मेरे सिर पर लाठीचार्ज कर दिया। मुझे गालियां दी। मेरे घर पर भी हमला किया गया।'

अर्जुन सिंह पहले टीएमसी नेता थे। तृणमूल कांग्रेस विधायक रहे अर्जुन सिंह 14 मार्च 2019 को बीजेपी में शामिल हुए थे। पार्टी ने इन्हें बैरकपुर लोकसभा सीट से दिनेश त्रिवेदी के खिलाफ उतारा। यह क्षेत्र मुख्य रूप से हिंदी भाषी हिंदी भाषी लोगों का वर्चस्व वाला है। अर्जुन सिंह ने कड़े मुकाबले में त्रिवेदी को 14857 वोटों से हराया। 

25 जुलाई को हुआ था घर पर हमला

अर्जुन सिंह के आवास पर 25 जुलाई की रात को बम फेंके गए और गोलीबारी भी की गई। उत्तरी 24 परगना जिले में जगतदल पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत हुई इस घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। लोकसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान भी बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने खुद पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा हमले का आरोप लगाया था।

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण