लाइव न्यूज़ :

J&K: डर के कारण कश्मीर से पलायन करने लगे प्रवासी मजदूर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2021 12:46 IST

इस महीने की शुरूआत से कश्मीर में अब तक 11 नागरिकों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी है। इसमें गैर कश्मीरी लोग भी शामिल हैं। रविवार को दो गैर कश्मीरी नागरिकों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर से प्रवासी मजदूरों का पलायन जारीरविवार को दो गैर कश्मीरी की हुई हत्या

कश्मीर से प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी है। श्रीनगर में आतंकवादियों के द्वारा गैर कश्मीरी लोगों की हुई टारगेटेड किलिंग (चयनित हत्या) के बाद यहां से प्रवासी मजदूरों का पलायन होने लगा है। राजस्थान के एक प्रवासी मजदूर ने कहा कि, यहां हालात बुरे हैं। हमें डर है, हमारे साथ बच्चे हैं इसलिए हम वापस अपने शहर जा रहे हैं।

रविवार को दो गैर कश्मीरी की हुई हत्या

बता दें कि बीते रविवार को आतंकियों ने दो गैर कश्मीरी लोगों की हत्या कर दी। वहीं शनिवार को भी दो नागरिकों की हत्या हुई थी। इस महीने की शुरूआत से यहां अब तक 11 नागरिकों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी है। इससे पहले श्रीनगर के सनगाम ईदगाह के पास स्थित एक विद्यालय में प्रिंसीपल सुपिन्दर कौर और टीचर दीपक चंद की आतंकवादियों ने हत्या कर दी गई थी।

कश्मीर में डर का माहौल

वहीं टारगेटेड किलिंग के बाद जम्मू और कश्मीर का माहौल एक बार फिर से बिगड़ गया है। इन हिंसक घटनाओं को लेकर कई सवाल उमड़ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या राज्य के हालात फिर से 90 के दशक जैसे हो रहे हैं? यहां गैर कश्मीरी और अल्पसंख्यक लोगों का पलायन एक बार फिर से शुरू हो गया है।

आतंकियों की हिट लिस्ट में हैं ये लोग

खुफिया जानकारी है कि आईएसआई ने 200 लोगों की हिट लिस्ट तैयार की है। इनमें कश्‍मीरी पंडित, नेता, मीडियाकर्मी, उद्योगपतियों से लेकर गैर-स्‍थानीय लोग शामिल हैं। दरअसल टारगेटेड किलिंग आतंकियों के लिए आसान होती है। आतंकी अपने टारगेट की पहले से ही जानकारी जुटा लेते हैं, ऐसे में आतंकियों के लिए ये सॉफ्ट टारगेट होता है।

अब तक मारे गए नागरिक

माजिद अहमद गोजरी और मोहम्मद शफी डार की आतंकवादियों ने दो अक्टूबर हत्या की थी। इसके बाद बिहार के रहने वाले वीरेंद्र पासवान को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया। ऐसे ही मोहम्मद शफी लोन, माखन लाल, दीपक चंद, सुपिन्दर कौर, सगीर अहमद, अरविंद कुमार साह, जोगिंदर देव और राजा देव की हत्या आतंकवादियों ने की।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरKashmir Policeआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील