लाइव न्यूज़ :

क्या गुरुग्राम में एक दर्जन पुलिसकर्मियों को गोली मारी गई? पुलिस कमिश्नर ने सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर दिया स्पष्टीकरण

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 1, 2023 14:51 IST

हरियाणा में जारी तनाव के बीच सोशल मीडिया पर कई तरह के फेक मैसेज भी चल रहे हैं। एक खबर में दावा किया गया कि कम से कम एक दर्जन पुलिसकर्मियों को गोली मार दी गई है। गुरुग्राम पुलिस आयुक्त ने इन दावों को फर्जी बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देनूंह में भड़की हिंसा के बाद पूरे राज्य में तनावसोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे हैं कई फेक मैसेज गुरुग्राम पुलिस आयुक्त ने फर्जी दावों पर दिया स्पष्टीकरण

नई दिल्ली:  गुरुग्राम से सटे हरियाणा के नूंह में एक धार्मिक जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी और उसके बाद भड़की हिंसा के बाद पूरे राज्य में तनाव है। हिंसा की आग गुरुग्राम तक पहुंच गई है। गुरुग्राम के सेक्टर 57 के एक मस्जिद में कथिततौर पर आग लगा दी गई, जिसमें 26 वर्षीय शख्स की मौत हो गई है। जारी हिंसा के बीच सोशल मीडिया पर कई तरह के फेक मैसेज भी चल रहे हैं। 

इसी तरह की एक खबर में कहा गया, "गुरुग्राम हाई अलर्ट पर: कम से कम एक दर्जन पुलिसकर्मियों को गोली मार दी गई है, जिनमें 5 इंस्पेक्टर और एक डीएसपी शामिल हैं, सभी मेदांता में भर्ती हैं। पूरा गुरुग्राम अन्य जिलों से लाए गए हजारों पुलिसकर्मियों के साथ हाई अलर्ट पर है। गुड़गांव और फरीदाबाद के निवासियों से अनुरोध है कि वे आज रात बाहर न निकलें। स्थिति तेजी से बढ़ रही है।" 

इस वायरल मैसेज पर गुरुग्राम पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त रिपोर्ट झूठी और शरारतपूर्ण है। गुड़गांव में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कल एक इंस्पेक्टर को गोली लग गई, लेकिन यह घटना नूंह में हुई। फिलहाल गुरुग्राम में किसी अन्य जिले से कोई बल तैनात नहीं किया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल केवल नूंह में तैनात किए गए हैं।

बता दें कि  नूंह की घटना के बाद अब तनाव हरियाणा के बाकी हिस्सों में भी फैल रहा है। इसे देखते हुए चार जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। कई इलाकों में इंटरनेट बंद है। साथ ही एयर फोर्स को भी स्टैंडबाय मोड पर रखा गया है ताकि किसी पीड़ित को एयरलिफ्ट  करने की जरूरत पड़े तो तुरंत निकाला जा सके। 

इस बीच हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने आशंका जताई है कि इस हिंसा के पीछे सोची समझी साजिश है। जारी तनाव के बीच लोगों से शांति की अपील भी की जा रही है। बता दें कि नूंह जिले में भीड़ ने विश्व हिंदू परिषद के जुलूस को रोकने की कोशिश की थी। जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और उसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया तथा कारों में आग लगा दी गई। इस हिंसक घटना के बाद से ही पूरे राज्य में तनाव है।

टॅग्स :हरियाणागुरुग्रामHaryana Policeअनिल विजक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्टCCTV Footage: वसई में पिता से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके दो साल के बच्चे को बेहरमी से सड़क पर पटका, फिर सिर लोहे के रॉड पर दे मारा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?