लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मामलों में तेज वृद्धि के बीच कई राज्यों में सप्ताहांत लॉकडाउन, नागपुर में जनता कर्फ्यू

By भाषा | Updated: July 26, 2020 06:23 IST

त्रिपुरा सरकार ने भी सोमवार से राज्यव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के चलते 10 दिन का लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिये शनिवार को कई राज्यों में सप्ताहांत लॉकडाउन लागू रहा

 देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिये शनिवार को कई राज्यों में सप्ताहांत लॉकडाउन लागू रहा। एक दर्जन से अधिक राज्य आर्थिक गतिविधियों में जान फूंकने और संक्रमण के मामलों पर काबू पाने के मद्देनजर आंशिक लॉकडाउन का विकल्प चुन चुके हैं। हालांकि बिहार में 16 जुलाई से और मणिपुर में 23 जुलाई राज्यव्यापी लॉकडाउन लागू है। वहीं, त्रिपुरा सरकार ने भी सोमवार से राज्यव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के चलते 10 दिन का लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। इसके अलावा पूरे राज्य में हर रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाता है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तमिलनाडु के कोयंबटूर में सोमवार सुबह तक के लिये पूर्ण लॉकडाउन लागू है। इसके अलावा राज्य में हर शनिवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा रहा है।

तमिलनाडु में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 6,988 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,06,737 हो गई है। राज्य के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सप्ताहंत लॉकडाउन लागू किया गया। उत्तराखंड के चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर में इस महीने दूसरी बार ऐसी ही पाबंदियां लागू की गईं। इन जिलों में 18 जुलाई से संक्रमण के 1348 मामले सामने आ चुके हैं।

पश्चिम बंगाल में एक सप्ताह में दो बार लॉकडाउन लगाए जाने के तहत सभी दुकानें तथा परिवहन बंद रहा। जम्मू में शुक्रवार शाम से 6 बजे से 60 घंटे का लॉकडाउन लागू है। वहीं कश्मीर में बांदीपुरा को छोड़कर बृहस्पतिवार से छह दिवसीय पूर्ण लॉकडाउन लागू है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 13,36,861 हो चुके हैं और मृतक संख्या 31,358 हो गई है। लॉकडाउन में ढील के बाद जून-जुलाई में ही करीब 11.4 लाख मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में निगम अधिकारियों ने शनिवार और रविवार को जनता कर्फ्यू लागू करने का ऐलान कर रखा है। इस दौरान केवल जरूरी सामानों की आपूर्ति की ही अनुमति है।

राज्य में संक्रमण के अब तक 3.5 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि वह केवल आर्थिक चिंताओं को दूर करने के लिये पूरी तरह से कोरोना वायरस पाबंदियां हटाने के पक्ष में नहीं हैं। शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिये साक्षात्कार में उन्होंने यह बात कही। नगालैंड की राजधानी कोहिमा में 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू है। दीमापुर में रविवार से दो अगस्त तक लॉकाडाउन लागू किया जाएगा। मेघालय सरकार ने 26 से 29 जुलाई के बीच शिलांग में पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ में बुधवार को रायपुर और बीरगांव के अलावा 20 अन्य शहरी निकायों की निगम सीमा में बुधवार से सात दिन का लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन के दौरान पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन बंद है। इसके अलावा राज्य में कई तरह की पाबंदियां लागू हैं।

कर्नाटक में इस महीने रविवार को लॉकडाउन लागू किया जा रहा है। बेंगलुरु में एक सप्ताह का लॉकडाउन 22 जुलाई को खत्म हो गया। ओडिशा सरकार ने गंजाम, खुर्दा, कटक, जाजपुर और राउरकेला जिलों में 17 जुलाई से 14 दिनों के लिए लॉकडाउन का आदेश दिया था। ओडिशा में संक्रमण के अब तक 22,693, जम्मू-कश्मीर में 16,782, केरल में 16995 और पंजाब में 12,216 मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 180 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 25,529 हो गई है। भाषा शफीक माधव माधव

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCorona Havoc-lockdown 24 March 2020: 24 मार्च की तारीख इतिहास में दर्ज, कोरोना कहर के कारण देशभर में लॉकडाउन, जानें ब्योरा

भारतब्लॉग: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि बढ़ाने से भूख से जूझ रहे लोगों को मिलेगी राहत

ज़रा हटके'वीकेंड कर्फ्यू में क्या क्रिकेट खेल सकते हैं?' शख्स के ट्वीट पर दिल्ली पुलिस का मजेदार जवाब हुआ वायरल

भारतक्या दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन? सुनिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा

भारत'दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन का इरादा नहीं पर लोग मास्क लगाएं', केजरीवाल ने कहा- कल करेंगे समीक्षा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो