लाइव न्यूज़ :

शादियों में अधिकतम 50 बाराती और 11 पकवान तय करने की लोकसभा में उठी मांग, जानिए पूरी वजह...

By विशाल कुमार | Updated: March 30, 2022 13:31 IST

कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने अब कानून बनाना चाहिए कि शादियों में 50 से ज्यादा बाराती नहीं हों, लड़की वालों की तरफ से भी 50 से ज्यादा लोग नहीं हों और 11 से ज्यादा व्यंजन नहीं हों।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मांग उठाई।गिल ने कहा कि पड़ोसी देश में पाकिस्तान में ऐसा कानून बना है।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह कानून से नहीं, बल्कि अपनी इच्छा शक्ति से होगा।

नई दिल्ली:कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने बुधवार को लोकसभा में केंद्र सरकार से आग्रह किया कि शादियों में अधिकतम 50 बाराती और 11 पकवान की बाध्यता सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाया जाए। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मांग उठाई।

गिल ने कहा कि हमारे देश में शादियों में बहुत खर्च होता है, बहुत सारे लोग बुलाए जाते हैं और कई तरह के पकवान बनते हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया, ‘‘अब कानून बनाना चाहिए कि शादियों में 50 से ज्यादा बाराती नहीं हों, लड़की वालों की तरफ से भी 50 से ज्यादा लोग नहीं हों और 11 से ज्यादा व्यंजन नहीं हों।’’

गिल ने कहा कि पड़ोसी देश में पाकिस्तान में ऐसा कानून बना है और यहां भी यह कानून बनाने की जरूरत है।

इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘‘यह कानून से नहीं, बल्कि अपनी इच्छा शक्ति से होगा। सांसद खुद ऐसा करने लग जाएं तो पूरा देश भी ऐसा कर लेगा।’’

 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलवेडिंगकांग्रेसओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप