लाइव न्यूज़ :

समाजवादी सरकार बनने पर बुनकरों को मिलेगी सहूलियत : अखिलेश

By भाषा | Updated: November 17, 2020 19:53 IST

Open in App

लखनऊ, 17 नवंबर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर बुनकरों को जानबूझ कर परेशान करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश सरकार ने पूर्ववर्ती सपा सरकार के समय 2006 में बुनकरों के लिए तय बिजली दर की योजना को समाप्त कर उनकी रोजी-रोटी पर वार किया है।

यादव ने दावा किया, ''समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार बनने पर बुनकरों पर अन्याय नहीं होने देंगे और उनको ज्यादा से ज्यादा सहूलियतें दी जाएंगी।''

मंगलवार को सपा कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जानबूझकर बुनकरों को परेशान कर रही है क्‍योंकि उसे उनकी तरक्की और खुशहाली पसंद नहीं है। यादव ने बुनकर समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 और लॉकडाउन से सबसे ज्यादा आर्थिक संकट बुनकरों पर आयी है, ऐसे में उन्हें बिजली की पुरानी सुविधा मिलनी चाहिए।

विज्ञप्ति के मुताबिक आज मेरठ के विधायक रफीक अंसारी, उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के अध्यक्ष हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी और नसीम अंसारी के साथ आए सैकड़ों बुनकरों ने सपा मुख्यालय में यादव से मुलाकात की और अपना ज्ञापन सौंपा।

यादव ने कहा कि बुनकर समाज के प्रति भाजपा सरकार भेदभाव, अन्याय और राजनीतिक उपेक्षा प्रदर्शित कर रही हैं। वह चालाकी की राजनीति करती है। उन्होंने कहा, ‘‘बुनकर और समाजवादी पार्टी के रिश्ते अटूट हैं। बुनकर समाज को आज जो तकलीफें उठानी पड़ रही हैं, समाजवादी सरकार बनने पर उन्हें दूर करने में पीछे नहीं रहेंगे।''

बुनकरों को भाजपा से सावधान करते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा निष्पक्षता से चुनाव नहीं होने देना चाहती। वह चुनाव में धांधली को अपना हथियार बनाती है, इसलिए 2022 के चुनावों में सावधानी से वोट डालना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए